---Advertisement---

Business Idea: इस ट्रेंडी बिजनेस आइडिए को आज ही शुरु करें, हर महीने होगी 100000 रुपये की कमाई

Business Idea: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच काफी लोग अपनी नौकरी छोड़कर बिजनेस की ओर मुड़ जाते हैं। मगर जल्दबाजी में लिया गया फैसला काफी नुकसानदायत साबित हो जाता है। अगर आप किसी बिजनेस आइडिया को खोज रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल पर ध्यान देना चाहिए। हम आपको आज एक ऐसे बिजनेस ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 7, 2023 2:06 अपराह्न

Business Idea
Follow Us
---Advertisement---

Business Idea: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच काफी लोग अपनी नौकरी छोड़कर बिजनेस की ओर मुड़ जाते हैं। मगर जल्दबाजी में लिया गया फैसला काफी नुकसानदायत साबित हो जाता है। अगर आप किसी बिजनेस आइडिया को खोज रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल पर ध्यान देना चाहिए। हम आपको आज एक ऐसे बिजनेस आइडिए की जानकारी देंगे, जो इन दिनों काफी छाया हुआ है। इस बिजनेस को शुरु करने के लिए अधिक निवेश की भी जरूरत नहीं होती है। साथ ही ये बिजनेस कम वक्त में ही मालामाल कर सकता है।

मोबाइल कवर का बिजनेस

आपको बता दें कि इन दिनों मोबाइल कवर के बिजनेस की काफी अच्छी मांग बनी हुई है। इस बिजनेस की मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जितने मोबाइल बिक रहे हैं, उससे ज्यादा स्मार्टफोन के कवर बिक रहे हैं। ऐसे में इसका बिजनेस एक फायदे का सौदा ही रहेगा। इस बिजनेस को किसी भी छोटी सी जगह मतलब अपने घर से भी शुरु किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: BUSINESS IDEA: ये डिवाइस बदल देगा आपकी किस्मत, एक बार छोटा सा निवेश और फिर जिंदगीभर होगी बंपर कमाई

बिजनेस शुरु करने के लिए इनकी होगी जरूरत

इस बिजनेस को शुरु करने के लिए एक कंप्यूटर और कुछ छोटी मशीनों की जरूरत होगी। दरअसल, मशीनों के जरिए मोबाइल कवर को प्रिंट करके बेचा जा सकता है। इसके लिए आपको प्लास्टिक, कलर और कुछ चीजों की जरूरत होगी। इस सारे सामान को लाने में लगभग 60 से 70 हजार का खर्चा आएगा। इसके बाद अगर आप हाथ से कवर को 10 मिनट में प्रिंट करते हैं तो आपको अधिक समय लगेगा। वहीं, मशीन की सहायता से इसे जल्दी तैयार किया जा सकता है।

इस तरह से शुरु करें बिजनेस

आप अपने द्वारा तैयार किए इन प्रिंटेड मोबाइल कवर्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन बेच सकते हैं। अगर आपका काम एक बार अच्छे से चालू हो गया तो आपको फिर इस बिजनेस से मोटी कमाई हो सकती है। इस बिजनेस से मोटी कमाई करने के लिए आपको अपने प्रोडक्ट को यूनिक और खास बनाना होगा। साथ ही आपको बाजार में जारी ट्रेंड को भी देखना होगा। वहीं, आपके सामान पर की गई पैकेजिंग भी आपकी कमाई को बढ़ाने का काम करती है। इन सबके बाद आप आसानी से 100000 रुपये की कमाई कर सकते हैं।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026