---Advertisement---

Business Idea: सालभर डिमांड में रहता है ये बिजनेस, कम जगह और छोटे निवेश से कर पाएंगे मोटी इनकम

Business Idea: आज के समय में नौकरी करके मोटा कमाई करना मुश्किल काम हो गया है। यही वजह है कि अब काफी लोग अपने बिजनेस को शुरु कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी बिजनेस आइडिए को खोज रहे हैं तो हम इस आर्टिकल में आपकी मदद कर देते हैं। दरअसल, हम एक ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 20, 2023 1:45 अपराह्न

Business Idea
Follow Us
---Advertisement---

Business Idea: आज के समय में नौकरी करके मोटा कमाई करना मुश्किल काम हो गया है। यही वजह है कि अब काफी लोग अपने बिजनेस को शुरु कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी बिजनेस आइडिए को खोज रहे हैं तो हम इस आर्टिकल में आपकी मदद कर देते हैं। दरअसल, हम एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, जिसे जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे। इस बिजनेस से आसानी से हर महीने मोटी कमाई के साथ आप कई लोगों को नौकरी भी दे पाएंगे तो देखिए नीचे क्या है इसकी पूरी जानकारी।

डिमांड में है ये Business Idea

सिक्योरिटी एजेंसी एक शानदार बिजनेस आइडिया है। इस बिजनेस में भले ही पहले से कई विकल्प मौजूद हैं। मगर आप भी इसे शुरु करके अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस को बेहद ही कम निवेश के साथ शुरु किया जा सकता है। आप जानते ही होंगे कि आजकल किसी भी ऑफिस, दुकान और अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की जरूरत होती ही है। ऐसे में सिक्योरिटी एजेंसी के जरिए आप आसानी से कम जगह के साथ मोटी कमाई कर सकते हैं।

Also Read: Business Idea: गोल्ड फिश फार्मिंग से होगी छप्परफाड़ कमाई, इस तरह घर में करें बिजनेस की शुरुआत

जानिए कैसे शुरु करें ये बिजनेस

इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले एक कंपनी खोलनी होगी। इसके बाद आपको ESIC और पीएफ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही कंपनी को लेबर कोर्ट में रजिस्टर करना होगा। वहीं, GST का भी रजिस्ट्रेशन लेना होगा। सिक्योरिटी एजेंसी खोलने के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेगुलेशन एक्ट 2005 के तहत लाइसेंस लेना होगा। इसके साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा और सिक्योरिटी एजेंसी चलाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ एक ट्रेनिंग समझौता करना होगा। सभी लाइसेंस मिलने के बाद आपकी एजेंसी को पसारा के नियमों का पालन करना होगा।

जानिए कितनी होगी कमाई

आप इस बिजनेस को धीरे-धीरे आगे बढ़ा सकते हैं। शुरुआती स्तर पर आपको हो सकता है कि कम इनकम मिले। मगर आगे चलकर आप अपने हिसाब से सिक्योरिटी गार्ड्स अपाइंट करने के पैसे चार्ज कर सकते हैं। इस बिजनेस का दायरा काफी बड़ा है, इसलिए इसमें फायदा ही होगा।

ये भी पढ़ें: सिर्फ दिल्ली ही नहीं गुरुग्राम की Hongkong Market भी शॉपिंग के लिए है बेस्ट, जानें क्या है यहां की खासियत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diesel-ATF-Export-Duty

अप्रैल 12, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

अप्रैल 11, 2026

AI Tools

अप्रैल 11, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 11, 2026

Lucknow News

अप्रैल 11, 2026

DA Hike

अप्रैल 11, 2026