---Advertisement---

Cash Limit On Domestic Flight: फ्लाइट में कैश ले जानें वाले हो जाएं सावधान! इतने लिमिट से ऊपर रकम रखने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई; जान ले नियम

Cash Limit On Domestic Flight: अगर आप भी लिमिट से अधिक कैश या गोल्ड लेकर फ्लाइट्स में यात्रा कर सकते है तो मुसीबत में पड़ सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 19, 2025 1:52 अपराह्न

Cash Limit On Domestic Flight
Follow Us
---Advertisement---

Cash Limit On Domestic Flight: अगर आप भी फ्लाइट में सफर के दौरान मोटी रकम ले जाते है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने पास एक लिमिट से ज्यादा कैश रखते है तो आप मुसीबत में पड़ सकते है या फिर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। हम अक्सर अपने फोन या टीवी में खबरे सुनते रहते है कि एयरपोर्ट पर 5 लाख के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है, या किसी यात्री पर ज्यादा कैश ले जानें पर जुर्माना लग गया। हम इस लेख में आपको बताने जा रहे है कि Cash Limit On Domestic Flight को लेकर आयकर विभाग के क्या नियम है।

Cash Limit On Domestic Flight को लेकर क्या है नियम

Cash Limit On Domestic Flight को लेकर भारतीय सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के अनुसार अगर आप फ्लाइट में यात्रा करते है और आपके पास एक लिमिट से ज्यादा कैश है तो आप मुसीबत में पड़ सकते है। नियम के अनुसार अगर आप 2 लाख रूपये से अधिक कैश लेकर यात्रा करते है तो आयकर विभाग आपसे पूछताछ कर सकता है और इसका स्त्रोत पूछ सकता है कि आपके पास इतना कैश कहां से आया और आप इसका इस्तेमाल कहां करने वाले है, अगर आप इसका स्त्रोत बता देते है और विभाग इससे संतुष्ट हो जाता है, तो आपको किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी, लेकिन अगर आप इसका स्त्रोत नहीं बता पाते है तो विभाग आप पर भारी भरकम जुर्माना लगा सकता है, इसके अलावा आप पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

फ्लाइट पर लिमिट से ज्यादा गोल्ड ले जाने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

कैश के अलावा आयकर विभाग उन यात्रियों पर भी कड़ी नजर रखता है, जो ज्यादा गोल्ड लेकर यात्रा करते है, कई बार लोग गलत तरीकों से गोल्ड की तस्करी करते है, वहीं अगर इसके नियम की बात करें तो कोई पुरूष 50 हजार रूपये से अधिक गोल्ड लेकर जाता है तो उसपर विभाग कड़ी कार्रवाई कर सकता है। वहीं अगर कोई महिला 1 लाख से अधिक रूपये के गोल्ड लेकर यात्रा करती है तो विभाग उनसे पूछताछ कर सकती है और उनके स्त्रोत के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती है, सही जानकारी देने पर व्यक्ति पर सख्त सेे सख्त कार्रवाई हो सकती है। आसान भाषा में समझे तो अगर कोई फ्लाइट में यात्रा कर रहा है तो उसे कुछ नियमों की जानकारी होनी चाहिए नहीं तो वह मुसीबत में आ सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026