CM Yogi Adityanath: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है और 15 जून 2025 से फ्लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा। सबसे खास बात है कि एयरपोर्ट से लखनऊ के बीच पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसकी जानकारी CM Yogi Adityanath अवनीश के अवस्थी ने दी है। मालूम हो की Noida International Airport उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए किसी गेमचेंजर से कम नहीं है। इसके अलावा लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य की कनेक्टिविटी बढ़ जाए।
लखनऊ तक होगा पहली फ्लाइट का संचालन
बता दें कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहाकार अवनीश के अवस्थी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “15 जून 2026 को लखनऊ से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए इंडिगो से उड़ान भरने वाले पहले यात्रियों में शामिल होने पर मैं बेहद उत्साहित हूं।
Excited to be among the first passengers flying with IndiGo from Lucknow to Noida International Airport on 15th June 2026. Proud to have booked my ticket for this historic journey as Noida International Airport Jewar marks a new milestone in India’s aviation and connectivity… pic.twitter.com/AuBEYZin4T
— Awanish K Awasthi (@AwasthiAwanishK) May 7, 2026
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जेवार भारत के विमानन और कनेक्टिविटी विकास में एक नया मील का पत्थर स्थापित कर रहा है, और इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए टिकट बुक करने पर मुझे गर्व है। उत्तर प्रदेश के लिए यह एक निर्णायक क्षण है, क्योंकि यात्रा का भविष्य यूपी से ही उड़ान भर रहा है”।
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर CM Yogi Adityanath के कड़े निर्देश
बता दें कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में काफी हद तक कमी आई है। इस बीच राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने देश के अन्य राज्यों की तुलना में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
दोषियों को सजा दिलाने के मामले में 76.6% की दोषसिद्धि के साथ सुशासन के नए मानक स्थापित हुए हैं। साथ ही एनसीआरबी की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, देश की सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद, राज्य में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 28.5% कम दर्ज की गई है।






