---Advertisement---

DA Hike: खुशखबरी! चुनाव से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए में हुई बढ़ोतरी

DA Hike: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 होने में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 7 मार्च को महंगाई भत्ते(डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 8, 2024 3:43 अपराह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 होने में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 7 मार्च को महंगाई भत्ते(डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। (DA Hike) हालांकि यह पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं अब इसपर आखिरी मुहर भी लग गई है। बता दें कि फिलहाल भत्ता 46 फीसदी है। इस बढ़ोतरी के बाद यह 50 फीसदी हो जाएगा।

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा लाभ

सरकार का नया फैसला 1 जनवरी 2024 से जून 2024 तक लागू रहेगा। इस फैसले से देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि यह लगातार तीसरी छमाही है जब डीए 4 फीसदी बढ़ा है।

ग्रेच्युटी सीमा भी बढ़ी

DA Hike
Piyush Goel

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि इस फैसले से सरकार पर 12869 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। पीयूष गोयल ने कहा कि इस फैसले से एचआरए भी बढ़ेगा। इसके अलावा ग्रेच्युटी की सीमा भी बढ़ा दी गई है। ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को अलग-अलग कैटेगरी में कई बड़े फायदे मिलेंगे।

अक्टूबर 2023 में भी DA Hike हुआ था

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर 2024 में केंद्र सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके साथ महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया था।

एचआरए में भी होगी बढ़ोतरी

अब नई बढ़ोतरी के बाद DA 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के एचआरए में बढ़ोतरी होना तय है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026