---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway पश्चिमी यूपी के लिए ऐसे साबित होगा वरदान, रियल्टी सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद, पर्यटन के लिहाज से भी बेहद खास

Delhi Dehradun Expressway पश्चिमी यूपी के साथ-साथ कई शहरों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 15, 2026 1:39 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो चुका है। हम बात कर रहे है Delhi Dehradun Expressway के बारे में, इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2.5 घंटे की हो गई है। जबकि इससे पहले 6-7 घंटे का समय लगता था। वहीं यह एक्सप्रेसवे पर्यटन के साथ-साथ रियल्टी सेक्टर में भी एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। खासकर पश्चिमी यूपी के कई जिलों के लिए, 212 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को चार सेक्शन में पूरा किया गया है। देहरादून के अलावा दिल्ली से चारधाम, मसूरी, धनौल्टी जैसे हिल स्टेशनों की भी पहुंच आसान हो जाएगी। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Delhi Dehradun Expressway पश्चिमी यूपी के लिए साबित होगा वरदान

बता दें कि Delhi Dehradun Expressway के शुरू होने पश्चिमी यूपी के कई शहरों के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। खासकर रियल्टी सेक्टर में, कनेक्टिविटी बढ़ने के कारण पश्चिमी यूपी के कई शहरों पर प्रॉपर्टी के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके साथ ही  सहारनपुर, बागपत, शामली जैसे शहरों में रेट में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा Delhi Dehradun Expressway के शुरू होने से रियल स्टेट डेवलपर्स भी आगे आ रहे है और नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, टाउनशिप और कमर्शियल स्पेस विकसित करने की योजना बना रहे है।

इसके अलावा एक्सप्रेसवे के आसपास की जमीनों की कीमतों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है। पहले जो इलाके कम विकसित थे, अब वे निवेश के हॉटस्पॉट बन सकते हैं। विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन के लिहाज से क्यों खास है ये एक्सप्रेसवे?

पर्यटन के लिहाज से भी Delhi Dehradun Expressway काफी खास होने वाला है। अगर आप दिल्ली में रहते है तो आप वीकेंड पर पहाड़ों का लुत्फ उठा सकेंगे। अगर देहरादून के अलावा धनौल्टी, मसूरी, जैसे हिल स्टेशनों पर जाना चाहते है तो भी ये एक्सप्रेसवे एक वरदान साबित होने वाला है। इसके अलावा कानाताल, चकराता जो सेब के बाग, कैंपिंग स्थल और शांत पहाड़ी, झरने, गुफाएं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है।

वहां भी आप आसानी से घूम सकेंगे। यानि वीकेंड पर पहाड़ घूमने का सपना अब पूरा हो सकेगा। साथ ही व्यापार के लिहाज से भी यह रूट काफी अहम होने वाला है। माना जा रहा है कि गाजियाबाद समेत कई जगहों पर लॉजिस्टिक हब बनाने पर विचार किया जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026