---Advertisement---

पर्यटन की दृष्टि से देवभूमि के लिए तोहफा होगा Delhi-Dehradun Expressway! हरिद्वार, गढ़वाल संभाग का भी बदलेगा नजारा; पढ़ें रिपोर्ट

Delhi-Dehradun Expressway पर्यटन की दृष्टि से भी देवभूमि वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। इस एक्सप्रेस-वे की शुरुआत के साथ हरिद्वार और गढ़वाल संभाग का नजारा भी बदलेगा और स्थानीय लोगों के लिए अवसरों के कई नए द्वार खुलेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 22, 2025 3:02 अपराह्न

Delhi-Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-Dehradun Expressway: देहरादून ही नहीं, बल्कि हरिद्वार और गढ़वाल संभाग का नजारा भी बदलने वाला है। ऐसा मुमकिन होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के साथ। दरअसल, राजधानी दिल्ली को देवभूमि से जोड़ने वाला ये एक्सप्रेस-वे कई मायनों में खास है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली, पश्चिमी यूपी और देहरादून की चका-चौंध बढ़ाने के साथ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे देवभूमि वासियों के लिए पर्यटन के लिहाज से भी एक तोहफा होगा। Delhi-Dehradun Expressway की शुरुआत के साथ हरिद्वार और गढ़वाल संभाग का नजारा बदलने के आसार हैं जिसका सकारात्मक असर पर्यटन पर पड़ेगा। इस एक्सप्रेस-वे की मदद से देहरादून के साथ हरिद्वार और गढ़वाल संभाग में भी यात्रियों की पहुंच आसान होगी जो कि पर्यटन को रफ्तार दे सकती है।

पर्यटन की दृष्टि से देवभूमि के लिए तोहफा होगा Delhi-Dehradun Expressway!

वाहनों की कतार जहां एक बार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर लगनी शुरू हुई, कि देवभूमि वासियों की बल्ले-बल्ले होगी। दरअसल, चंद घंटों में ही दिल्ली से देहरादून पहुंचाने वाले ये एक्सप्रेस-वे लोगों की पहुंच को बेहद आसान कर देगी। हरिद्वार और गढ़वाल संभाग जैसे पर्यटन स्थल पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ जाएंगे। हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल जैसे स्थान देहरादून से सीमा साझा करते हैं। ऐसे में एक बार यदि पर्यटन Delhi-Dehradun Expressway की मदद से उत्तराखंड की राजधानी पहुंचेगा, उसके लिए हरिद्वार और गढ़वाल संभाग में पहुंचना भी आसान होगा। यही वजह है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को देवभूमि वासियों के लिए तोहफा माना जा रहा है। साथ ही ये दावा भी किया जा रहा है कि ये एक्सप्रेस-वे हरिद्वार और गढ़वाल संभाग का नजारा बदल देगा।

खूबसूरत नजारों से मंत्रमुग्ध करेगी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की यात्रा

यदि आप राजधानी से देहरादून आने के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का सहारा लेते हैं, तो न सिर्फ आपके कीमती समय की बचत होगी। बल्कि आप खूबसूरत नजारों को देखते हुए यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। Delhi-Dehradun Expressway पर चलते हुए जब आप देहरादून पहुंचने वाले होंगे, तो यात्रा के अंतिम पड़ाव पर आपको 12 किलोमीटर लंबा एक एलिवेटेड रोड भी मिलेगा। इसे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का नाम दिया गया है जो कि एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर होगा। घने जंगलो से होकर गुजरने वाले इस एलिवेटेड रोड से खूबसूरत नजारों का आनंद उठाते हुए आप अपनी यात्रा पूर्ण कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026