---Advertisement---

Delhi News: डीडीए की खास पेशकश, नागरिक आवास योजना के तहत मात्र इतने लाख में मिलेगा चमचमाता फ्लैट, चेक करें महत्वपूर्ण अपडेट्स

Delhi News: आप भी दिल्ली में अपने सपनों का घर ढूंढ रहे है तो यह खबर आपके काम की है। डीडीए दिल्ली के लोगों के बेहतर विकल्प लेकर आया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2026 2:57 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: अगर आप भी दिल्ली में अपने सपनों का घर ढूंढ रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि दिल्ली में आजकल घर खरीदना किसी चैलेंज से कम नहीं है। इसी बीच डीडीए ने दिल्लीवासियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए नागरिक आवास योजना के तहत मात्र 1300 से अधिक रेडी टू मूव फ्लैट मुहैया करा रहा है।

सबसे खास बात है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण नरेला में एचआईजी (298), एमआईजी (459), एलआईजी (481) और ईडब्ल्यूएस (63) श्रेणियां और सिरासपुर में 411 एलआईजी फ्लैट दे रही है। इसके अलावा प्राधिकरण की तरफ से 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।

मात्र इतने लाख में मिलेगा चमचमाता फ्लैट – Delhi News

डीडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार किफायती आवास उपलब्ध कराने के अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नरेला और सिरासपुर में ‘डीडीए नागरिक आवास योजना 2026’ का शुभारंभ कर रहा है, जिसके अंतर्गत
नरेला में उच्च आय वर्ग (HIG) (298), मध्यम आय वर्ग (MIG) (459), निम्न आय वर्ग (LIG) (481) और मध्यम वर्ग (EWS) (63) श्रेणियों के कुल 1301 फ्लैट और सिरासपुर में 411 निम्न आय वर्ग (LIG) श्रेणी के फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इन फ्लैटों का संक्षिप्त विवरण, जिसमें प्लिंथ क्षेत्र सीमा, निपटान मूल्य सीमा, इलाके, सेक्टर और पॉकेट शामिल हैं, संलग्न है। नरेला और सिरासपुर के ये सभी फ्लैट सभी श्रेणियों में 25% की एक समान छूट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे समाज के महत्वाकांक्षी वर्गों के लिए किफायती और सुलभ आवास सुनिश्चित हो सके।

इतने लाख में खरीदें दिल्ली में अपने सपनों का घर

प्राधिकरण ने कहा कि उक्त योजना के अंतर्गत पंजीकरण 24.01.2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। और बुकिंग 28.01.2026 को दोपहर 12:00 बजे से डीडीए के आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in के माध्यम से “डीडीए नागरिक आवास योजना 2026” शीर्षक के तहत शुरू होगी। फ्लैटों के लिए बुकिंग राशि इस प्रकार होगी।

उच्च श्रेणी का फ्लैट: 10,00,000/- रुपये (दस लाख रुपये मात्र), मध्यम श्रेणी का फ्लैट – 4,00,000/- रुपये (चार लाख रुपये मात्र),  निम्न श्रेणी का फ्लैट – 1,00,000/- रुपये (एक लाख रुपये मात्र) आर्थिक श्रेणी का फ्लैट – रुपये 50,000/- (पचास हजार रुपये मात्र) फ्लैट बुक करने के इच्छुक आवेदकों को डीडीए के आवास पोर्टल पर पंजीकरण के लिए एक बार का अप्रतिदेय पंजीकरण शुल्क 2500/- रुपये देना होगा। जिन आवेदकों ने पहले ही पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bihar Politics

मार्च 31, 2026

Noida International Airport

मार्च 31, 2026

Shehbaz Sharif-Asim Munir

मार्च 31, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 31, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 31, 2026

Bengal Elections 2026

मार्च 31, 2026