---Advertisement---

सुरक्षा से लेकर आधुनिक तकनीक तक, दिल्ली या Noida International Airport कौन होगा यात्रियों की पहल पसंद; जानें सबकुछ

Noida International Airport: देश के सबसे बड़े और चर्चित एयरपोर्ट में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 19, 2026 5:18 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे बड़े और चर्चित एयरपोर्ट में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। पीएमओ ऑफिस को तारीख को लेकर चिट्ठी भेज दी गई है। माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी तक पीएम मोदी की तरफ इसका उद्घाटन हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए हवाई अड्डा लाइसेंस जारी किया। एक बार चालू हो जाने पर, यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध कराएगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा

दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले से ही भारत का सबसे व्यस्त और आधुनिक एयरपोर्ट है। यहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी और ढेरों घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विकल्प मिलता है। मेट्रो, बस और टैक्सी से शानदार कनेक्टिविटी, बड़ी संख्या में एयरलाइंस और फ्लाइट्स, प्रीमियम लाउंज और शॉपिंग की सुविधा, यात्रियों के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है, खासकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिलेगी खासियत

नोएडा के जेवर में बन रहा एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक और प्लानिंग के साथ तैयार किया जा रहा है। इसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कम भीड़भाड़ और तेज़ प्रोसेसिंग, पश्चिमी यूपी और एनसीआर के लोगों के लिए नज़दीक है।लॉजिस्टिक्स और कार्गो के लिए बड़ा हब बनने की संभावना है। यह एयरपोर्ट खासकर उन यात्रियों के लिए आकर्षक हो सकता है जो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद या आगरा क्षेत्र से आते हैं।

इसके अलावा एयरपोर्ट पर नवीनतम तकनीक आधारित एआई और सीटी स्कैन आधारित सामान जांच, बायोमेट्रिक और चेहरे की पहचान, उन्नत एआई आधारित निगरानी, ​​बायोमेट्रिक एक्सेस, पूर्ण डिजिटल निगरानी, भीड़ प्रबंधन के लिए एकीकृत डिजिटल प्रवाह ट्रैकिंग, अत्याधुनिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली, आपातकालीन मार्ग निर्धारण, आपदा प्रबंधन योजनाएं और उन्नत कार्गो स्कैनिंग शामिल है।

यानि अगर दोनों ही एयरपोर्ट की बात करें तो दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को और ज्यादा आधुनिक बनाया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Mumbai Expressway

मार्च 19, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 19, 2026

Rain Alert 20 March 2026

मार्च 19, 2026

कल का मौसम 20 March 2026

मार्च 19, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 19, 2026

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana

मार्च 19, 2026