---Advertisement---

E-PAN: खुशखबरी! अब आप अपने आधार से डाउनलोड कर सकते हैं E-PAN, जानें पूरा प्रोसेस

E-PAN: चाहे बैंक खाता खुलवाना हो या प्रॉपर्टी खरीदना हो, ऐसी सभी वित्तीय गतिविधियों के लिए आपके पास पैन कार्ड होना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर ये जरूरी दस्तावेज खो जाएं या टूट जाएं तो आपको क्या करना चाहिए? आइए हम आपको बताते हैं कि घर बैठे सिर्फ 10 मिनट के अंदर पैन कार्ड ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 28, 2024 10:13 अपराह्न

E-PAN
Follow Us
---Advertisement---

E-PAN: चाहे बैंक खाता खुलवाना हो या प्रॉपर्टी खरीदना हो, ऐसी सभी वित्तीय गतिविधियों के लिए आपके पास पैन कार्ड होना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर ये जरूरी दस्तावेज खो जाएं या टूट जाएं तो आपको क्या करना चाहिए? आइए हम आपको बताते हैं कि घर बैठे सिर्फ 10 मिनट के अंदर पैन कार्ड वापस कैसे पा सकते हैं

E-PAN: पैन कार्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर से जुड़ा होना चाहिए

पैन कार्ड खो जाने या टूट जाने की स्थिति में आयकर विभाग ने पैन बनवाने की सुविधा दी है। हालांकि, इसे लागू करने के लिए आपके पास एक वैध आधार नंबर होना चाहिए और आपका आधार कार्ड पैन और पंजीकृत मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। अगर ई-पैन पाने के लिए दस्तावेजों की बात करें तो इसे आप केवल आधार कार्ड के जरिए ही प्राप्त कर सकते हैं। इसमें दी गई जानकारी को सत्यापित करने के बाद यह प्रक्रिया पूरी की जाती है।

आधार नंबर से तुरंत प्राप्त करें E-PAN

●आयकर विभाग के ई-पोर्टल पर लॉग इन करें।

●अब होम पेज खुलने पर आपको इंस्टेंट ई पैन विकल्प पर क्लिक करना होगा।

●अब न्यू पैन पेज पर क्लिक करें और गेस्ट न्यू पैन चुनें।

●न्यू पैन पेज पर आधार नंबर दर्ज करने के बाद कन्फर्म चेकबॉक्स चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।

●यह है पैन कार्ड के लिए अनुरोध करने की प्रक्रिया। अब बात आती है ई-पैन डाउनलोड करने की।

●इसके लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।

●इसके बाद डैशबोर्ड पर ई-पैन सेवा देखें या डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।

●इसके बाद आपसे आपका 12 अंकों का आधार नंबर मांगा जाएगा।

●इसे दर्ज करें और जारी रखें विकल्प पर क्लिक करें।

●ऐसा करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद आप अपना पैन कार्ड(E-PAN) डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

मई 31, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026