---Advertisement---

सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम ऐलान, EPFO ने जारी की एडवाइजरी; यहां देखें डिटेल रिपोर्ट

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) उन सभी कर्मचारियों के आर्थिक हितों की रक्षा करता है जिनके तनख्वाह से प्रोविडेंट फंड (PF) की रकम कटती है। इसी कड़ी में तय समय के अंतराल पर ईपीएफओ संगठन द्वारा कर्मचारियों के लिए आवश्यक एडवाइजरी भी जारी की जाती रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 26, 2023 12:03 अपराह्न

EPFO News
Follow Us
---Advertisement---

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) उन सभी कर्मचारियों के आर्थिक हितों की रक्षा करता है जिनके तनख्वाह से प्रोविडेंट फंड (PF) की रकम कटती है। इसी कड़ी में तय समय के अंतराल पर ईपीएफओ संगठन द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए आवश्यक एडवाइजरी भी जारी की जाती रही है। ताजा जानकारी के अनुसार ईपीएफओ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को साइबर क्राइम से सतर्क रहने की अपील की है। ईपीएफओ की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी कर्मचारी फ्रॉड के मकसद से किए जाने वाले फोन कॉल, मैसेज से सतर्क हो जाएं अन्यथा वित्तिय नुकसान की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

EPFO की अहम एडवाइजरी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से सभी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। इस क्रम में संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर कर्मचारियों के पास किसी तरह के कॉल या मैसेज ईपीएफओ के नाम से किए जाते हैं तो उनसे बचने की जरुरत है। दरअसल स्कैम करने वालों ने नया तरीका निकाला है और वे कर्मचारियों को पीएफ अमाउंट का झांसा देकर उनसे ओटीपी व अन्य निजी जानकारी ले रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुसकान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में ईपीएफओ की ओर से सभी कर्मचारियों को सतर्क किया गया है कि वे इस तरह के किसी भी कॉल या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी देने से बचें अन्यथा उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कर्मचारियों के लिए अहम ऐलान

ईपीएफओ की ओर से कर्मचारियों के लिए एक और अहम ऐलान किया गया है। इसके तहत अब पीएफ कटाने वाले कर्मचारी किसी मुसीबत के वक्त में पीएफ के जरिए कटे पैसों की निकासी कर सकेंगे। दरअसल कोविड संक्रमण के भीषण दौर को देखते हुए ईपीएफओ की ओर से एडवांस निकासी की सुविधा पहले ही दी गई थी। इसके तहत कर्मचारी बच्चों की पढ़ाई, शादी, घर खरीदने या घर की मरम्मत कराने के लिए पीएफ अकाउंट में पड़े रकम को निकाल सकते हैं। वहीं अब ईपीएफओ कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने पर उन्हें पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने की सुविधा दे रहा है। इस निर्देश के तहत अगर कोई कर्मचारी महीने भर अपनी नौकरी पर नहीं जाते हैं तो वे पीएफ अकाउंट में जमा पड़े 75% रकम की निकासी आसानी से कर सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि ईपीएफओ के इस कदम से वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकेगी और मुसीबत के वक्त में उन्हें पैसों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026