---Advertisement---

Fixed Deposit Scheme: सीनियर सिटीजन इस स्कीम में करें निवेश, घर बैठे होगी बंपर कमाई; जानें पूरी डिटेल

Fixed Deposit Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट मासिक आय वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहतर विकल्प है। जो अपनी जमा राशि को सुरक्षित रखते हुए उस पर मासिक आय अर्जित कर सकते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट भारत में सबसे लोकप्रिय निवेश माध्यम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप फिक्स्ड डिपॉजिट से भी हर महीने कमाई कर ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 23, 2024 7:12 अपराह्न

Fixed Deposit Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Fixed Deposit Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट मासिक आय वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहतर विकल्प है। जो अपनी जमा राशि को सुरक्षित रखते हुए उस पर मासिक आय अर्जित कर सकते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट भारत में सबसे लोकप्रिय निवेश माध्यम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप फिक्स्ड डिपॉजिट से भी हर महीने कमाई कर सकते हैं। जिस तरह नौकरी करके आपको हर महीने पैसे मिलते हैं, उसी तरह बैंक की इस एफडी स्कीम में भी आप हर महीने कमाई कर सकते हैं। इसका नाम फिक्स्ड डिपॉजिट मासिक आय योजना है।

फिक्स्ड डिपॉजिट मासिक आय योजना क्या है?

एफडी स्कीम में 2 विकल्प हैं। पहला विकल्प संचयी एफडी है, जहां मैच्योरिटी पर मूलधन और ब्याज दोनों जोड़कर रकम मिलती है। जबकि गैर-संचयी एफडी योजना में एक निश्चित अंतराल पर नियमित भुगतान किया जाता है। आवेदन करते समय आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। मासिक विकल्प चुनने पर हर महीने खाते में रकम आती रहती है।

Fixed Deposit Scheme: योजना की विशेषताएं

● इस योजना को शुरू करने के लिए कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं है।

● एफडी मासिक आय योजना में न्यूनतम 1000 रुपये से लेकर अधिकतम कोई भी राशि जमा की जा सकती है।

● बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों को तय ब्याज के मुताबिक मासिक रिटर्न मिलता है, यानी यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

● सावधि जमा मासिक आय योजना पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। निवेशक अपनी जमा राशि पर ऋण ले सकते हैं।

● अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए निवेशक किसी भी समय एक निर्धारित औपचारिकता पूरी करके अपना कैश निकाल सकता है।

किस वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है

Fixed Deposit Scheme मासिक आय वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो अपनी जमा राशि को सुरक्षित रखते हुए उस पर मासिक आय अर्जित कर सकते हैं। यदि वे अपनी बचत को संचयी एफडी में निवेश करते हैं, तो उन्हें लगातार पैसा नहीं मिलेगा और परिपक्वता पर ही पैसा मिलेगा। वहीं, गैर-संचयी एफडी में उनका पैसा भी सुरक्षित रहेगा, उन्हें रिटर्न मिलेगा और उन्हें हर महीने या तीन महीने में ब्याज के रूप में पैसा भी मिलता रहेगा।

Fixed Deposit Scheme: टैक्स नियम

यदि आप टैक्स सेवर Fixed Deposit Scheme खाते में निवेश करते हैं, तो आप आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत एक वित्तीय वर्ष में 150000 रुपये तक की राशि पर कर छूट का लाभ उठा सकते हैं। अगर किसी वित्तीय वर्ष में मासिक आय या रिटर्न 40000 रुपये से अधिक है तो बैंक 10% टीडीएस काटता है। वरिष्ठ नागरिकों के मामले में यह राशि 50000 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026