---Advertisement---

Navi Mumbai Airport पर पहली सफल लैंडिंग देख गौतम अडानी गदगद! रोमांचक वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी; कनेक्टिविटी को ऐसे मिलेगी रफ्तार

Navi Mumbai Airport पर विमान की पहली लैंडिंग और टेक-ऑफ देख उद्योगपति गौतम अडानी भी गदगद नजर आए। अडानी समूह का ये हवाई अड्डा कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के साथ यात्रियों के समक्ष बेहतर विकल्प रखते हुए उनकी यात्रा को सुगम बनाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 26, 2025 2:59 अपराह्न

Navi Mumbai Airport
Follow Us
---Advertisement---

Navi Mumbai Airport: दशक भर से ज्यादा समय से जिस क्षण का इंतजार था अंतत: वो आ गया। बीते कल ही नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की पहली सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ हो गई। इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी खूब गदगद नजर आए। गौतम अडानी ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग और टेक-ऑफ से जुड़ा रोमांचक वीडियो साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

भारत में सबसे बड़े ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे अडानी समूह के नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर फ्लाइट्स ऑपरेशन को लेकर खास अनुभव साझा किया गया है। दावा किया जा रहा है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट से विमानों का संचालन कनेक्टिविटी को जबरदस्त रफ्तार देगा। इससे यात्रियों के समक्ष एक बेहतर विकल्प मिलेगा जो उनके अनुभव को और सुगम बना सकता है।

चर्चित Navi Mumbai Airport पर पहली सफल लैंडिंग देख गौतम अडानी गदगद

मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक रोमांचक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो नवी मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की पहली सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ से जुड़ा है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए गौतम अडानी लिखते हैं कि “नवी मुंबई एयरपोर्ट की पहली सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी हमारे कामगार साथी भी बने, जिनकी मेहनत और संकल्प से यह प्रोजेक्ट रिकॉर्ड समय में पूरा हो सका। इन मुस्कुराते चेहरों में हमारी श्रमशक्ति और निरंतर आगे बढ़ते भारत का आत्मविश्वास झलकता है।” वीडियो में उन तमाम महिलाओं और बच्चों को खुश देखा जा सकता है जो पहली दफा विमान की यात्रा करने वाले हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट से जुड़े इस वीडियो की अब खूब चर्चा हो रही है।

नए एयरपोर्ट की शुरुआत से कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

पहले देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की स्थिति कुछ और थी। हालांकि, अब मुंबई के कोपरा-पन्वेल क्षेत्र में बने नवी मुंबई एयरपोर्ट ने तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया है। एयरपोर्ट शुरू होने के पहले दिन ही यहां से देश के 9 शहरों के लिए 48 उड़ानें संचालित हुईं और 2500 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। पहले बात करें तो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से एक रनवे पर 24 घंटे में लगभग 950 उड़ाने संचालित होती थीं।

इससे ये हवाई अड्डा खूब दबाव झेलता था। हालांकि, अब नवी मुंबई एयरपोर्ट की शुरुआत से स्थिति बदल गई है। इससे अतिरिक्त फ्लाइट का संचालन शुरू हो सकेगा जो यात्रियों के समक्ष सिर्फ कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि एक बेहतर विकल्प को भी प्रस्तुत करते हुए एक अलग अनुभव प्रदान करेगा। इससे आने वाले दिनों में मुंबई की चकाचौंध और बढ़ेगी और यात्रियों का आवागमन सुगम होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026