---Advertisement---

Gold Rate Today: IBJA पर सोने-चांदी की कीमतों में दिखा उछाल, जानें 10 ग्राम सोने में कितने बढ़े दाम

अगर सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो आज खरीदारी करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। कल सोने-चांदी दोनों की ही कीमतों में उछाल देखने को मिला।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 4, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 4, 2023 3:46 अपराह्न

gold rate today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कल सुबह के मुकाबले IBJA पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। IBJA पर कल सुबह 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 56091 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को 56103 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत कल सुबह 55866 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को 55878 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं चांदी की कीमत कल सुबह 64043 रुपए प्रति किलोग्राम थीं जो शाम को 64139 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 56066
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 51356
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42049

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना-चांदी

सोने के ऑलटाइम हाई की बात करें तो बता दें कि सोने ने 2 फरवरी 2023 को ऑलटाइम हाई बनाया था तब सोने की कीमत 58470 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं। आज सोने की कीमत 56450 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो ऑलटाइम हाई से लगभग 2020 रुपए कम है। वहीं चांदी का अब तक का ऑलटाइम हाई 79980 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है और आज चांदी की कीमत 66500 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है जो अपने ऑलटाइम हाई से तकरीबन 13480 रुपए कम है।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो आप BIS Care App को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सरकार द्वारा प्रमाणित एक ऐसा ऐप है जहां से आप सोने की शुद्धता तो जांच ही सकते हैं इसके साथ ही सोने में किसी तरह की कोई खामी पाए जाने पर शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने-चांदी का भाव

सोने के लेटेस्ट रेट जानने के लिए आप मिस कॉल भी दे सकते हैं। सोने का खुदरा दाम जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस कॉल दे सकते हैं। कुछ ही समय बाद आपके कॉन्टेक्ट नंबर पर मैसेज (SMS) के जरिए लेटेस्ट रेट मिल जाएंगे। इसके अलावा आप www.ibja.co या ibjarates.com से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी का हाल

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई524305720070000
मुंबई517505645066500
दिल्ली519005660066500
कोलकाता517505645066500
बंगलुरू518005650070000
हैदराबाद517505645070000
पुणे517505645066500
अहमदाबाद518005650066500
सूरत518005650066500
जयपुर519005660066500
लखनऊ519005660066500
पटना518005650066500
नागपुर517505645066500
चंडीगढ़519005660066500
भुवनेश्वर517505645070000
गुड़गांव519005660066500
गाजियाबाद519005660066500
नोएडा519005660066500

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026