---Advertisement---

Gold Rate Today: शादी के सीजन में एक बार फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है आपके शहर का हाल

Gold Rate Today: शादी के सीजन में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि ये खबर खास आपके लिए है। आज के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है क्योंकि आज सोने की कीमतों में 110 रुपए और चांदी की कीमतों में 100 ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 8, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: शादी के सीजन में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि ये खबर खास आपके लिए है। आज के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है क्योंकि आज सोने की कीमतों में 110 रुपए और चांदी की कीमतों में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बदलाव के बाद सोने की कीमत 57550 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 71300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

IBJA के अनुसार क्या है सोने-चांदी का हाल?

IBJA के अनुसार कल सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कल सुबह सोने की कीमत 57476 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को कम होकर 57365 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं कल सुबह चांदी की कीमत 67494 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो शाम को कम होकर 67134 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 57365
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 52546
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 43024

अब तक सोने-चांदी का ऑलटाइम हाई

आज सोने की कीमत 57550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यह कीमत ऑलटाइम हाई से करीब 920 रुपए कम है। सोने ने 02 फरवरी को अपना नया रिकॉर्ड बनाया था जिसके बाद सोने की कीमत 58470 रुपए हो गई थी। आज चांदी की कीमत 71300 रुपए प्रति किलोग्राम है और चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है। चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8680 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है।

ये भी पढ़ें: Adani Shares: पूरे दिन हिचकोले खाता रहा बाजार लेकिन अडानी के शेयर ने भरी उड़ान, लगभग 15% चढ़ा Adani Enterprises

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई537305862074000
मुंबई527505755071300
दिल्ली529005770071300
कोलकाता527505755071300
बंगलुरू528005760074000
हैदराबाद527505755074000
पुणे527505755071300
अहमदाबाद528005760071300
सूरत528005760071300
जयपुर529005770071300
लखनऊ529005770071300
पटना528005760071300
नागपुर527505755071300
चंडीगढ़529005770071300
भुवनेश्वर527505755074000
गुड़गांव529005770071300
गाजियाबाद529005770071300
नोएडा529005770071300

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Tripura Assembly Elections 2023 को लेकर पीएम मोदी 11 फरवरी को भरेंगे हुंकार, जानिए 60 विधानसभा सीटों पर कब है चुनाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026