---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव ने फिर भरी उड़ान , जानें ताजा रेट्स

Gold-Silver Price Today: आज रविवार 21 जनवरी 2024 को अगर आपका मन सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का कर रहा है तो ज्वेलर्स की दुकान पर जाने से पहले इनके ताजा दाम जरुर जान लें। इससे आपको फायदा हो सकता है। क्योंकि गोल्ड और स्लिवर के दाम प्रतिदिन बदल जाते हैं। कभी ये बढ़ ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 21, 2024 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 21, 2024 12:32 अपराह्न

Gold-Silver price today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: आज रविवार 21 जनवरी 2024 को अगर आपका मन सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का कर रहा है तो ज्वेलर्स की दुकान पर जाने से पहले इनके ताजा दाम जरुर जान लें। इससे आपको फायदा हो सकता है। क्योंकि गोल्ड और स्लिवर के दाम प्रतिदिन बदल जाते हैं। कभी ये बढ़ जाते हैं तो कभी ये घट जाते हैं। जिसकी वजह से ग्राहकों को कभी फायदा मिलता है तो वहीं, कभी नुकसान पहुंचता है। अगर आज आप गोल्ड और सिल्वर को खरीदने जा रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर से बढ़त दर्ज की गई है। चलिए आज के नए सोने-चांदी के रेट्स( Gold-Silver Price Today) जानते हैं।

सोना-चांदी के आज के रेट्स (Gold-Silver Price Today)

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63000 रुपये के आसपास है। वहीं, चांदी 75,500 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। आज अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अन्य दिनों के मुकाबले थोड़े ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

Gold-Silver Price घर पर करें चेक

दिन में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिलता है। ऐसे में आप घर भी इनके ताजा रेट्स पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा, जिसके बाद आपको 22 और 24 कैरेट सोने के दामों की ताजा अपडेट SMS से तुरंत ही मिल जाएगी। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट www.ibja.com या ibjarates.com पर जाकर भी इनके दामों की सही जानकारी ले सकते हैं।

Gold-Silver की शुद्धता की जांच

सोना खरीदते हुए इसकी शुद्धता का जरुर ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप आभूषणों पर बने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क को चेक कर सकते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 लिखे इन नंबरों से इसे चेक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026