---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज सोने की कीमत 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 13, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज सोने की कीमत 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी की कीमत आज 75 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है। सर्राफा बाजार में आज 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,613 रुपए है। वहीं, चांदी की कीमत आज 74,940 रुपए प्रति किलोग्राम है।

सोने और चांदी की कीमत

IBJA पर आज सोने और चांदी की कीमत की बात करें तो 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,613 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 995 शुद्धता वाले सोने के दाम 60,370 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55,522 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45,460 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 35,459 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी 74,940 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहा है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 60,613
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 55,522
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 45,460

गुड रिटर्न्स पर क्या है हाल

Good Returns पर सोने और चांदी की बात करें तो यहां भी आज दोनों ही धातुओं की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। यहां आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 550 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत में 500 रुपए प्रति 10 ग्राम की उछाल देखने को मिली। चांदी की कीमत में आज 750 रुपए की उछाल देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स पर आज 24 कैरेट सोने की कीमत 61,310 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने के दाम 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। वहीं, चांदी की कीमत आज 77,350 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: पैसा नहीं होने पर भी खरीद पाएंगे अपनी मनपसंद आइटम, ICICI Bank कस्टमर्स EMI से कर पाएंगे UPI पेमेंट

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई56,80061,96081,400
मुंबई56,20061,31077,350
दिल्ली56,35061,46077,350
कोलकाता56,20061,31077,350
बेंगलुरु56,25061,36081,400
हैदराबाद56,20061,31081,400
पुणे56,20061,31077,350
अहमदाबाद56,25061,36077,350
सूरत56,25061,36077,350
जयपुर56,25061,46077,350
लखनऊ56,35061,46077,350
पटना56,25061,36077,350
नागपुर56,20061,31077,350
चंडीगढ़56,35061,46077,350
भुवनेश्वर56,20061,31081,400
गुड़गांव56,35061,46077,350
गाजियाबाद56,35061,46077,350
नोएडा56,35061,46077,350

एक Missed Call से पता करें भाव

सोने-चांदी की कीमत आप घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है। बस आप अपना फोन उठाइए और 8955664433 नंबर पर एक फोन कर दीजिए। इसके बाद एक मैसेज आएगा, जिसमें सोने की कीमत होगी। इसके साथ ही आप www.ibja.com पर जाकर भी सोने और चांदी की कीमत पता कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026