---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट दाम

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इस गिरावट के बाद भी आज सोने की कीमत 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 18, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इस गिरावट के बाद भी आज सोने की कीमत 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी की कीमत भी 75 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पार है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 60,629 रुपए प्रति 10 ग्राम है। साथ ही चांदी की कीमत की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी 75,570 रुपए प्रति किलोग्राम है।

क्या है सोने-चांदी की कीमत

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने 60,629 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहे हैं। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,386 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 916 शुद्धता वाले सोने के दाम 55,536 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45,472 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 35,468 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। इसी तरह चांदी की कीमत 75,530 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 60,629
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 55,536
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 45,472

गुड रिटर्न्स पर दोनों धातुओं की कीमत

गुड रिटर्न्स पर आज सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज यहां दोनों ही धातुओं की कीमत स्थिर है और जस के तस बने हुए हैं। आज 24 कैरेट सोने के भाव 61,030 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव 55,940 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह चांदी के दाम की बात करें तो आज चांदी के दाम 78,500 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें: इंडिया में पहला Apple Store खुलने पर CEO Tim Cook ने जताई खुशी, बोले- कस्टमर्स को देंगे अच्छा सपोर्ट और लोकल कनेक्टिविटी

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई57,30062,50081,500
मुंबई56,65061,80078,500
दिल्ली56,80061,95078,500
कोलकाता56,65061,80078,500
बेंगलुरु56,70061,85081,500
हैदराबाद56,65061,80081,500
पुणे56,65061,80078,500
अहमदाबाद56,70061,85078,500
सूरत56,70061,85078,500
जयपुर56,80061,95078,500
लखनऊ56,80061,95078,500
पटना56,70061,85078,500
नागपुर56,65061,80078,500
चंडीगढ़56,80061,95078,500
भुवनेश्वर56,65061,80081,500
गुड़गांव56,80061,95078,500
गाजियाबाद56,80061,95078,500
नोएडा56,80061,95078,500

एक Missed Call से पता करें भाव

गौर हो कि आप दोनों की धातुओं की कीमत घर बैठे भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपना एक फोन उठाना है और 8955664433 नंबर पर कॉल करना है। कॉल कटते ही आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें दोनों ही धातुओं की कीमत होंगे। इसके अलावा आप IBJA, Good Returns और MCX पर जाकर भी सोने और चांदी की कीमत पता कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026