---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में कितना हुआ बदलाव? यहां जानें

अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। आज यानी गुरुवार को एक बार फिर दोनों ही धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 20, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। आज यानी गुरुवार को एक बार फिर दोनों ही धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों से सोने और चांदी के भावों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, गुड रिटर्न्स पर आज दोनों धातुओं की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है।

भारतीय सर्राफा बाजार में आज 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 59,921 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। साथ ही 999 शुद्धता वाले चांदी की कीमत आज 73,775 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। लंबे समय अंतराल के बाद आज सोने की कीमत 60 हजार के नीचे पहुंची है।

IBJA पर सोने-चांदी की कीमत

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) पर आज 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,921 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,681 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54,888 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 44,941 रुपए प्रति 10 ग्राम और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,054 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत की बात करें तो 73,775 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 59,921
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 54,888
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 44,941

गुड रिटर्न्स पर क्या हैं दाम

Good Returns पर आज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज दोनों ही धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 230 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके बाद सोने के भाव 61,150 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। 22 कैरेट सोने की कीमत में आज 200 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद भाव 56,050 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी आज 200 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद चांदी के भाव आज 77,600 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: राहु-केतु और समुद्र मंथन से कैसे जुड़ा है सूर्यग्रहण का कनेक्शन? जानें दिलचस्प कहानी

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई56,65061,80081,000
मुंबई56,05061,15077,600
दिल्ली56,20061,31077,600
कोलकाता56,05061,15077,600
बेंगलुरु56,10061,20081,000
हैदराबाद56,05061,15081,000
पुणे56,05061,15077,600
अहमदाबाद56,10061,20077,600
सूरत56,10061,20077,600
जयपुर56,20061,31077,600
लखनऊ56,20061,31077,600
पटना56,10061,20077,600
नागपुर56,05061,15077,600
चंडीगढ़56,20061,31077,600
भुवनेश्वर56,05061,15081,000
गुड़गांव56,20061,31077,600
गाजियाबाद56,20061,31077,600
नोएडा56,20061,31077,600

एक Missed Call से पता करें भाव

आप एक मिस्ड कॉल के जरिए भी सोने और चांदी की कीमतों पता कर सकते हैं। दोनों ही धातुओं की कीमत पता करने के लिए आप 8955664433 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। नंबर पर कॉल करने के बाद एक मैसेज आएगा, जहां सोने और चांदी की कीमत लिखे हुए होंगे। इसके अलावा अगर आप डिटेल में दोनों धातुओं की कीमत पता करना चाहते हैं तो आप India Bullion and Jewellers Association की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही Good Returns और MCX पर भी आप सोने-चांदी के दाम जान सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026