---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, यहां चेक करें लेटेस्ट भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। यहां जानिए लेटेस्ट रेट्स।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 26, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। उम्मीद जताई जा रही थी कि शादियों के सीजन के नजदीक आते ही दोनों धातुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी, लेकिन भावों में गिरावट का दौर जारी है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सोने और चांदी की कीमतों में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई है। लेकिन अभी भी 24 कैरेट सोने की कीमत 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है। साथ ही चांदी की कीमत भी 75 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है।

क्या है IBJA पर दाम?

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन Indian Bullions and Jewellers Association पर 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,078 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,837 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55,031 रुपए प्रति 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45,059 रुपए प्रति 10 ग्राम और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,146 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह चांदी की कीमत आज 74,075 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 60,078
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 55,031
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 45,059

गुड रिटर्न्स पर क्या हैं दाम?

एक ओर जहां MCX और IBJA पर सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं Good Returns पर दोनों धातुओं की कीमत में तेजी देखी गई है। गुड रिटर्न्स पर सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 220 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने के भाव में 200 रुपए की कमी देखी गई। वहीं, चांदी के दाम में आज 300 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। जिसके बाद आज 24 कैरेट सोने की कीमत 60,930 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 55,850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। साथ ही चांदी के भाव आज 76,700 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।

ये भी पढ़ें: Blinkit Trouble: ब्लिंकिट पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, एक झटके में 1000 कर्मचारियों ने छोड़ दिया साथ

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई56,30061,42080,700
मुंबई55,85060,93076,700
दिल्ली56,00061,08076,700
कोलकाता55,85060,93076,700
बेंगलुरु55,90060,98080,700
हैदराबाद55,85060,93080,700
पुणे55,85060,93076,700
अहमदाबाद55,90060,98076,700
सूरत55,90060,98076,700
जयपुर56,00061,08076,700
लखनऊ56,00061,08076,700
पटना56,00060,98076,700
नागपुर55,85060,93076,700
चंडीगढ़56,00061,08076,700
भुवनेश्वर55,85060,93080,700
गुड़गांव56,00061,08076,700
गाजियाबाद56,00061,08076,700
नोएडा56,00061,08076,700

Missed Call से पता करें भाव

आप 8955664433 नंबर पर कॉल कर सोने और चांदी की कीमत पता कर सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के बाद एक मैसेज आएगा। इसके जरिए आपको सोने और चांदी के दाम पता चल जाएंगे। इसके अलावा आप India Bullion and Jewellers Association की वेबसाइट से भी दोनों धातुओं की कीमत पता कर सकते हैं। साथ ही Good Returns और MCX की वेबसाइट से भी आप सोने और चांदी के दाम जान सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026