---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: सोने -चांदी के कीमतों में आया उछाल,जानें कितना हुआ सोने का भाव

Gold-Silver Rates Today: आज कई दिनों के बाद सोने और चांदी के दामों में थोड़ी सी बढ़त देखने को मिली है। आज सोने के दाम पहुंचे 58000 के पार।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 4, 2023 7:09 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज यानि 4 जुलाई को सोने और चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है। आज एक बार फिर सोने के रेट 58000 के पार जा चुके है। भारतीय सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58960 रुपए हो गई है। वहीं दूसरी और 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 54050 रुपए है। इसके अलावा 100 ग्राम चांदी के रेट 69299 रुपए तक पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने LPG Cylinder के इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी में किया बंपर इजाफा, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

इन राज्यों में सोने की कीमत

शहर24 कैरेट ( 10 ग्राम)22 कैरेट (10ग्राम)
दिल्ली59,12054,200
कोलकाता58,96054,050
मुंबई58,96054,050
चेन्नई59,29054,350
अहमदाबाद59,02054,100

आधिकारिक साइट से करें भाव चेक

ग्राहक बदलते हुए सोने के रेट इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://ibjarates.com/ जाकर भी इन बदले हुए सोने और चांदी के दामों को जान सकते हैं‌। आप इस 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी बदले हुए रेट्स जान सकते हैं।

जानें शुद्धता के बारे में

सोने को मुख्य रूप से 3 कैरेट में बांटा गया है। 24,22 और 18 कैरेट। 24 कैरेट के सोने को सबसे प्योर सोना जाता है।‌ 24 कैरेट के इस सोने को 999 शुद्धता वाला सोना भी कहा जाता है। 22 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आता है। इस कैरेट में थोड़े से धातुओं की मिलावट भी की जाती है‌। सभी ज्वैलरी को बनाने के लिए 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026