---Advertisement---

दुनिया की टॉप-10 अमीर लोगों की लिस्ट से Gautam Adani बाहर, जानिए कितने नंबर पर पहुंचे और कितनी रह गई है कंपनी की नेट वर्थ

Gautam Adani: अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अडानी समूह को बुरी तरह से झकझौर कर रख दिया है। अडानी समूह को बीते तीन दिन में 65 अरब डॉलर यानि कि 29 फीसदी का भारी भरकम नुकसान हुआ है। इस रिसर्च से गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ में 36.1 अरब डॉलर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 31, 2023 11:45 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 31, 2023 12:57 अपराह्न

Gautam Adani
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Adani: अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अडानी समूह को बुरी तरह से झकझौर कर रख दिया है। अडानी समूह को बीते तीन दिन में 65 अरब डॉलर यानि कि 29 फीसदी का भारी भरकम नुकसान हुआ है। इस रिसर्च से गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ में 36.1 अरब डॉलर की भारी गिरावट देखी गई है। इसके साथ ही अडानी समूह को जो बड़ा झटका लगा है, वो है कि गौतम अडानी अब दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। नई रैकिंग के हिसाब से अडानी अब दुनिया के अमीरों की सूची में 3वें पॉजीशन से लुढ़ककर 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

Hindenburg Research ने अडानी समूह को हिलाया

वहीं, ब्लूमबर्ग की बिलिनियर इंडेक्स में अडानी की कुल संपत्ति 84.4 अरब डॉलर रह गई है। आपको बता दें कि Hindenburg Research की रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट में धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। इस रिपोर्ट के बाहर आने के बाद अडानी समूह की 10 में से 7 कंपनियो के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इन कंपनियों में गिरावट लगातार तीसरे दिन यानि कि सोमवार को भी जारी रही। वहीं, अडानी समूह की 5 कंपनियों के शेयर अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए।

Also Read: Budget 2023 में करदाताओं की ये हैं उम्मीदें, जानें क्या कहते हैं आर्थिक जानकार

अडानी की इन कंपनियों को आई इतनी गिरावट

अडानी टोटल गैस और अडानी ग्रीन एनर्जी में 20 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, अडानी ट्रांसमिशन में 14.91 फीसदी की गिरावट और अडानी विल्मर, अडानी पावर, एनडीटीवी में 5 फीसदी की गिरावट देखी गई। साथ ही अडानी पोर्ट्स में 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज में 4.21 फीसदी, एसीसी में 1.10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट्स में 1.65 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

अडानी समूह की कंपनियों को शुक्रवार को 20 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, सोमवार को अडानी समूह की कुल नेटवर्थ में 8.21 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। इसके साथ ही अडानी इस साल 36.1 अरब डॉलर की संपत्ति का नुकसान करवा चुके हैं और इसके साथ ही अडानी सबसे अधिक नुकसान उठाने अरबपति बन गए हैं।

मुकेश अंबानी कभी भी दे सकते हैं मात

यहां पर आपको बता दें कि अडानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मगर उनकी नंबर एक की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। इसके पीछे वजह है रिलाएंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी कभी भी अडानी से आगे निकल सकते हैं। 82.2 अरब डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ वह दुनिया के 12वें सबसे अमीर हैं। अडानी और अंबानी की कुल संपत्ति में 2.2 अरब डॉलर का अंतर रह गया है।

ये भी पढ़ें: MARUTI BREZZA VS MARUTI FRONX कौन सी कार है दमदार, खरीदने से पहले 1 मिनट में पढ़ें कम्पैरिजन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026