---Advertisement---

IRCTC E-Pantry Service: यात्री ध्यान दें! सुपरफास्ट ट्रेनों में भी मिलेगा पानी की बोतल के साथ सीट पर मनपसंद खाना, जानें ऑर्डर करने की प्रक्रिया

IRCTC E-Pantry Service के जरिए अब सुपरफास्ट ट्रेनों में भी यात्री अपनी सीट पर मनपसंद खाना और पानी की बोतल आसानी से मंगा सकते हैं। जानें ऑनलाइन ऑर्डर करने का पूरा तरीका, चार्जेस और जरूरी नियम।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2026 2:26 अपराह्न

IRCTC E-Pantry Service
Follow Us
---Advertisement---

IRCTC E-Pantry Service: आज से कुछ समय पहले केवल प्रीमियम ट्रेनों में ही पानी की बोतल और सीट पर खाना दिया जाता था। लेकिन अब स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है। दरअसल रेलवे की तरफ से IRCTC E-Pantry Service की शुरूआत की गई है। इसके तहत कुछ सुपरफास्ट और मेल ट्रेनों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

सबसे खास बात है कि टिकट बुक करने के तुरंत बाद यात्रियों द्वारा खाना बुक किया जा सकेगा। वहीं यात्रा के दिन पैसेजर को उनके सीट पर पानी की बोतल के साथ खाना दिया जाएगा। बता दें कि यह सुविधा तक केवल प्रीमियम ट्रेनों में ही दिया जाता था। चलिए आपको बताते है कि आप इसे कैसे बुक कर सकेंगे।

सुफरफास्ट ट्रेनों में भी मिलेगा सीट पर खाना

रेल मंत्रालय के अधीन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने आधिकारिक तौर पर अपनी ई-पैंट्री सेवा शुरू कर दी है। यह डिजिटल समाधान चुनिंदा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है। ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके, खासकर उन ट्रेनों में जिसमे पेंट्री उपलब्ध ना हो।

इन स्टेप्स को फॉलो कर ऑर्डर करें खाना

अगर आप भी एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में खाना ऑर्डर की सोच रहे है और चाहते है कि यात्रा के दिन आपको  खाना आपके सीट पर मिले तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

पहला – सबसे पहले यात्री www.irctc.co.in पर टिकट बुकिंग प्रक्रिया के दौरान, यात्री ई-पैंट्री विकल्प चुन सकते हैं। यह पुष्टिकरण पृष्ठ से या बाद में “बुक किए गए टिकट इतिहास” अनुभाग के माध्यम से किया जा सकता है।

दूसरा – भोजन बुक होने के बाद, यात्री को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से एक पुष्टिकरण प्राप्त होता है जिसमें एक विशिष्ट भोजन सत्यापन कोड (एमवीसी) होता है।

तीसरा – यात्रा के दिन, यात्री को बस पैंट्री कार स्टाफ के साथ एमवीसी कोड शेयर करना होगा, जिसके बाद ऑर्डर किया गया भोजन या रेल नीर सीधे उनकी सीट पर पहुंचा देंगे।

लाखों यात्रियों को ऐसे पहुंचेगा फायदा

कैशलेस लेनदेन – बुकिंग के दौरान सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाते हैं, जिससे यात्रा के दौरान नकदी के लेन-देन की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

पारदर्शिता – ऑर्डर डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से प्रबंधित किए जाते हैं, जिससे बेहतर जवाबदेही और अनुपालन सुनिश्चित होता है।

रिफंड प्रक्रिया – यदि भोजन निर्धारित समय पर वितरित नहीं किया जाता है, तो यात्रियों को धनवापसी प्राप्त करने का अधिकार है, जिसकी जानकारी एसएमएस या ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

इन ट्रेनों में यात्री उठा सकेंगे लुत्फ – IRCTC E-Pantry Service

  • डीबीआरजी केप विवेक एक्सप्रेस (22503-04)
  • अमृतसर कोचुवेली एसएफ एक्सप्रेस (12483-84)
  • JYG NDLS स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561-62)
  • हटिया एएनवीटी स्वर्णजयंती एक्सप्रेस (12817-18/12873-74)
    छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (केआरबीए-एएसआर) (18237-38)
  • एससी डीएनआर एसएफ एक्सप्रेस (12791-92)
  • टाटा एसएमवीबी एक्सप्रेस (12889-90)
  • एजीआई-एसडीएएच एसएफ एक्सप्रेस (12987-88)
  • कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12649-50 / 12629-30)
  • मंगलद्वीप एक्सप्रेस (12617-18)
  • कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (पुरी-ऋषिकेश) (18477-78)
    गोवा वास्को एक्सप्रेस (12779-80)
  • एलजेएन-सीएसएमटी पुष्पक एक्सप्रेस (12533-34)
    एमएमसीटी एएसआर पश्चिम एक्सप्रेस (12925-26)
  • एलटीटी-जेवाईजी एक्सप्रेस (12925-26)
    नेत्रावती एक्सप्रेस (16345-46)
  • ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस (12615-16)
    पुणे-एनजेडएम दर्शन एक्सप्रेस (12493-94)
  • वीएसकेपी-एनडीएलएस एपी एक्सप्रेस (20805-06)
    HWH NDLS पूर्वा एक्सप्रेस (12303-04)
  • एएनवीटी-एसएमआई लिच्छिवी एक्सप्रेस (14005-06)
    पुणे-एचडब्ल्यूएच आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129-30)
  • आईएनडीबी-एसवीडीके मालवा एक्सप्रेस (12919-20)
    अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस (19483-84)
  • पुरूषोत्तम एसएफ एक्सप्रेस (पुरी-एनडीएलएस) (12801-02)
    आदि हावड़ा एक्सप्रेस (12833-34)
  • नेता जी एक्सप्रेस (12311-12)
    सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12557-58)
  • मुंबई मेल (12321-22)
    बिहार क्रांति (12565-66)
  • एचडब्ल्यूएच एएसआर मेल (13005-06)
    वैशाली एक्सप्रेस (15565-66)
  • ब्रह्मपुत्र मेल (15657-58)
    हावड़ा जू एक्सप्रेस (12307-08)
  • गीतांजलि एक्सप्रेस (12859-60)
    नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505-06)
  • डीएचएन अलप्पुझा एक्सप्रेस (13351-52)
  • एस क्रांति सुपर एक्सप्रेस (12393-94)

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अप्रैल 2, 2026

Income Tax News

अप्रैल 2, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 2, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 2, 2026