---Advertisement---

IRCTC: यात्रीगण ध्यान दें! Tatkal Ticket नियमों में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर, टिकट बुक करते समय ये दस्तावेज होगा अनिवार्य; तुरंत मिलेगा कंफर्म टिकट

IRCTC के Tatkal Ticket नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, वहीं इस नए नियम के लागू होने के बाद हजारों यात्रियों को फायदा होने की उम्मीीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2025 12:18 अपराह्न

Tatkal Ticket
Follow Us
---Advertisement---

IRCTC: लगातार यात्रियों की तरफ से यह शिकायत आ रही थी कि आम यात्रियों को तत्काल टिकट नहींं मिल रहा है, जिस कारण से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मात्र 1 या 2 मिनट में ही सारी तत्काल सीटें फुल हो जा रही है, इसकी को देखते हुए जल्द रेलवे Tatkal Ticket नियमों में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है, जिससे आम यात्रियों को टिकट मिल सकेगा और इमरजेंसी के दौरान वह अपनी यात्रा आसानी से कर सकेंगे।

खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है। साथ ही अब टिकट बुक करते वक्त ई-आधार प्रमाणीकरण की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद ही टिकट बुक हो सकेगा। चलिए आपको बताते है IRCTC के Tatkal Ticket के नए नियम के बारे में।

IRCTC के Tatkal Ticket नियमों में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर

रेल मंत्री ने Tatkal Ticket नियमों को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण का उपयोग शुरू करेगा। इससे वास्तविक उपयोगकर्ताओं को ज़रूरत के समय कन्फर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी”। मालूम हो कि यात्रियों की तरफ से ये शिकायत लगातार सामने आ रही थी कि तत्काल टिकट में धांधली हो रही है, जिसके बाद रेलवे की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

अगर नए नियम की बात करें तो अब तत्काल टिकट बुक करते वक्त अब e-Aadhaar authentication अनिवार्य है, टिकट बुक करने के लिए यात्री को एक ओटीपी आएगा उसके बाद ही टिकट बुक हो सकेगा। बता दें कि पहले तत्काल बुकिंग के दौरान किसी प्रकार के दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती थी।

यात्रियों को ऐसे मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट

गौरतलब है कि IRCTC के Tatkal Ticket को लेकर यात्री लगातार शिकायत कर रहे है कि उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिलता है, साथ ही बुकिंग के दौरान मात्र 1 से 2 मिनट में ही सभी सीटें फुल हो जा रही है। वहीं अब नए नियम लागू होने के बाद जो भी व्यक्ति तत्काल टिकट बुक करता है तो उसे e-Aadhaar authentication कराना अनिवार्य होगा और उसके बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। मालूम हो कि तत्काल टिकट के दौरान लगातार कालबाजारी की खबरें सामने आ रही है। माना जा रहा है कि इसी के कारण नियमों में बदलाव किया गया है, ताकि आम लोगों को इसका फायदा मिल सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026