---Advertisement---

Life Certificate: खुशखबरी! पेंशनधारकों को खास सुविधा,अब घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

Life Certificate: खुशखबरी! पेंशनधारकों को खास सुविधा,अब घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 11, 2024 11:03 अपराह्न

Life Certificate
Follow Us
---Advertisement---

Life Certificate: पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना बहुत जरूरी है। अगर आप पेंशनभोगी हैं या आपके परिवार में कोई पेंशन का लाभ ले रहा है तो आप घर बैठे भी आसानी से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। चलिए आपको बताते है कि आप घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कैसे कर सकते है।

जीवन प्रणाम पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2024

हर पेंशन धारको को साल में एक बार जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होता है। अगर ऐसा नही करते है तो हो सकता है कि पेंशन धारको की पेंशन रोक ली जाए आमतौर पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का आखिरी महीना नवंबर होता है। इस बार जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ती जा रही है। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।

अब घर बैठे जमा करे जीवन प्रमाण पत्र

सरकार की ओर से पेंशनभोगियों को घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में पेंशन होल्डर्स आसानी से जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। एक या दो नहीं बल्कि 7 तरीके हैं जिन्हें अपनाकर पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। चलिए आपको बताते है उन 7 तरीके के बारे में

जीवन प्रमाण पोर्टल
चेहरा प्रमाणीकरण
उमंग मोबाइल ऐप
डोरस्टेप बैंकिग एजेंट
डाकघर बायोमेट्रिक डिवाइस
वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया
बैंक शाखा में जाकर भौतिक रूप से जीवन प्रमाण पत्र जमा करें

हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी

सरकार की ओर से हर साल पेंशनभोगियों से लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करवाया जाता है। आपको बता दें कि इसे सिर्फ एक साल के लिए ही वैध माना जाता है। इसके जरिए सरकार को यह जानकारी मिलती है कि आप जीवित हैं इसलिए हर साल अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026