---Advertisement---

LPG Cylinder Booking Rules: 1 मई को लग सकता है बड़ा झटका, सिलेंडर बुकिंग के नियम में होंगे ये बदलाव; क्या कीमत में भी होगी बढ़ोतरी?

LPG Cylinder Booking Rules: नए महीने के साथ एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव होने की संभावना है। ऐसे में सिलेंडर उपभोक्ताओं को आर्थिक झटका भी लग सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 28, 2026 12:15 अपराह्न

LPG Cylinder Booking Rules
Follow Us
---Advertisement---

LPG Cylinder Booking Rules: अभी पश्चिम एशिया की लड़ाई पूरी तरह से थमी नहीं है, मतलब अमेरिका और ईरान के मध्य फाइनल बैठक नहीं हुई। यही वजह है कि दुनियाभर में तेल और गैस का संकट बना हुआ है। इस स्थिति का प्रभाव भारत पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में अप्रैल महीना खत्म होने वाला है, तो लोगों को चिंता सताने लगी है कि क्या 1 मई से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम में बदलाव होंगे? क्या सिलेंडर के दाम में इजाफा होने वाला है? अगर आप भी एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ता हैं, तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए, ताकि आपको ताजा अपडेट मिल सके।

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में होंगे ये अहम बदलाव

‘India Today’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 मई से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव होने की संभावना है। इन बदलावों से यह प्रभावित हो सकता है कि उपभोक्ता अपने सिलेंडर कैसे और कब बुक करते हैं। नए नियमों में बुकिंग के बीच का समय बढ़ना, ओटीपी आधारित डिलीवरी का अनिवार्य होना, ई-केवाएसी की सख्त जरूरतें और एलपीजी की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी शामिल हो सकती है। ऐसे में अगर ये सभी चेंज होते हैं, तो एलपीजी सिलेंडर कस्टमर्स को वर्तमान की एलपीजी सिलेंडर की बढ़िया व्यवस्था देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि एलपीजी बुकिंग के नियमों में होने वाले संभावित बदलावों में 2 सिलेंडर की बुकिंग के बीच का टाइम पीरियड बढ़ सकता है। ऐसे में ग्राहकों को नया सिलेंडर बुक करने के लिए अधिक दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। वर्तमान में यह 25 दिन है, मगर इसे बढ़ाकर 45 दिन करने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही एलपीजी सिलेंडर कंपनियां ओटीपी बेस्ड सिलेंडर डिलीवरी को कंप्लसरी कर सकती है, जिससे एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सकती है। इसके अलावा, कंपनियां आधार कार्ड आधारित ईकेवाएसी को सभी ग्राहकों के लिए जरूरी कर सकती है। इससे सिलेंडर वितरण सिस्टम बेहतर होने की संभावना है।

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम के तहत क्या होगी दाम में बढ़ोतरी?

यह तो आप जानते ही होंगे कि नए महीने के साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव की आशंका रहती है। ऐसे में 1 मई को एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी संभव है। तेल कंपनियों ने 7 मार्च 2026 को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में 60 रुपये का इजाफा किया था। इसके बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का प्राइस 853 से 913 रुपये हो गया था। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी मार्च में इजाफा हुआ था। ऐसे में एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव के साथ लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 28, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 28, 2026

Maharashtra News

अप्रैल 28, 2026

US-Iran War

अप्रैल 28, 2026

TCS Nashik Case

अप्रैल 28, 2026