---Advertisement---

Lucknow News: ध्यान दें! पार्क व्यू अपार्टमेंट्स के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख जल्द, क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, पार्क समेत मिलेगी ये खास सुविधाएं, जानें डिटेल

Lucknow News: लखनऊ में घर खरीदारों के लिए एलडीए की खास पेशकश जारी है। पार्क व्यू अपार्टमेंट के तहत 364 प्रीमियम फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन शुरू है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 4, 2026 4:11 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर लेने की सोच रहे है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एलडीए यानि (लखनऊ विकास प्राधिकरण) लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज योजना के तहत पार्क व्यू अपार्टमेंट्स का रजिस्ट्रेशन जारी है। हालांकि इसकी अंतिम तारीख 6 अप्रैल 2026 है, यानि अप्लाई करने के लिए केवल 3 दिन का ही समय बच गया है।

जानकारी के मुताबिक पार्क व्यू अपार्टमेंट्स नाम से बनने वाले इस अपार्टमेंट में लगभग 154 एवं 195 वर्गमीटर के कुल 364 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। पार्क व्यू अपार्टमेंट्स के लिए 7 मार्च से 6 अप्रैल, 2026 तक फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अगम जानकारी।

वसंत कुंज योजना में होंगे 364 प्रीमियम फ्लैट्स – Lucknow News

एलडीए द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा गया है कि पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। पार्क व्यू अपार्टमेंट्स नाम से बनने वाले इस अपार्टमेंट में लगभग 154 एवं 195 वर्गमीटर के कुल 364 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे।

फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

एलडीए के अनुसार सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 455 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कैम्पस में ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनेंगी। पार्क व्यू अपर्टमेंट्स का निर्माण 3 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 5 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा।

फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किश्तों में पूर्ण धनराशि जमा करानी होगी। 45 से 90 दिनों में पूर्ण धनराशि जमा करने पर 6 से 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 5 April 2026

अप्रैल 4, 2026

Tamil Nadu Elections 2026

अप्रैल 4, 2026

अप्रैल 4, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026

Bullet Train

अप्रैल 4, 2026