---Advertisement---

दिल्ली सरकार के बाद अब मोदी गवर्नमेंट ने भी मजदूरों के न्यूनतम वेतन में किया इजाफा, जानें कैसे मिलेगा श्रमिकों को Minimum Wages का फायदा

Minimum Wages: मोदी 3.0 ने दिवाली से पहले मजदूरों को एक बड़ा तोहफा देते हुए, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 27, 2024 12:34 अपराह्न

Minimum Wages
Follow Us
---Advertisement---

Minimum Wages: मोदी 3.0 ने दिवाली (Diwali) से पहले मजदूरों को एक बड़ा तोहफा देते हुए, न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wages) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने राज्य में काम कर रहे मजदूरों के लिए Minimum Wages में इजाफा किया था। मोदी सरकार (Modi Government) की तरफ से यह श्रमिकों के लिए बड़ा दिवाली तोहफा( Diwali Gift) माना जा रहा है। चलिए आपको बताते है कि न्यूनतम मजदूरी में कितना इजाफा हुआ है, और कैसे श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

Modi Government ने Minimum Wages में किया इजाफा

मालूम हो कि बीते दिन यानि 26 सितंबर को मोदी 3.0 (Modi 3.0) ने बड़ा ऐलान करते हुए मजदूरों को मिलने वाली न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाना का आदेश दिया था। मोदी सरकार ने मजदूरों को 4 कैटेगरी में बांटा है, जिसमें अनस्किल्ड से लेकर अत्याधिक कुशल श्रमिक शामिल है। जिनकी Minimum Wages में इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है।

मजूदरों को मिलेंगे 26000 रूपये प्रतिमाह

मोदी सरकार ने अलग- अलग कैटेगरी से हिसाब से न्यूनतम मजदूरी में इजाफा किया है। सबसे पहले है अनस्किलड मजदूर जिनकी न्यूनतम मजदूरी Modi 3.0 ने प्रति दिन 783 कर दी है। वहीं अगर सेमीस्किलड श्रमिक की बात करें तो उनकों प्रत्येक दिन 868 रूपये मिलेगा। इसके बाद आते है कुशल श्रमिक जिनकों नए नियम के अनुसार हर दिन 954 रूपये मिलेंगे। अगर अत्याधिक कुशल मजदूर की बात करें तो उनकों प्रत्येक दिन 1035 दिन मिलेंगे यानि महीने के 26000 रूपये से भी ज्यादा।

1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

बता दें कि Modi Government द्वारा जारी यह आदेश 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगा। श्रम मंत्रालय द्वारा दी जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने श्रमिकों, विशेषकर असंगठित क्षेत्र के कामगारों को उनके जीवनयापन में मदद देने के लिए न्यूनतम मजदूरी में इजाफी किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026