---Advertisement---

Vande Bharat Train: Eid, Navratri पर यात्रियों को Railways की बड़ी सौगात! दिल्ली से Bihar के इस स्टेशन तक सफर आसान बनाएगी आधुनिक ट्रेन

नए Vande Bharat Train को हरी झंडी दी गई है, ताकि ईंद और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पर बिहार जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो। रेलवे की इस पहल और आधुनिक ट्रेन को रफ्तार मिलने से यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा और वे अपने गंतव्य स्थल को पहुंच सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 29, 2025 5:36 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: पर्व की शुरुआत क्या हुई कि सौगातों की बौछार होने लगी है। इंडियन रेलवे भी इस फेहरिस्त में पीछे नहीं है। मसलन सामान्य ट्रेन व एक्सप्रेस संचालन के साथ नई आधुनिक ट्रेनों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस कड़ी में एक ओर वंदे भारत ट्रेन संचालन पर मुहर लगी है। दरअसल, रेलवे ने ईद और नवरात्रि के खास अवसर को देखते हुए बढ़ती भीड़ का अंदाजा लगा लिया है। ऐसे यात्रियों को सुगम सफर उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली से पटना के बीच एक Vande Bharat Train के संचालन को मंजूरी मिली है। नई वंदे भारत ट्रेन 29 से 31 मार्च तक नई दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के बीच सरपट दौड़ेगी। तो आइए आपको Indian Railway की ओर से मिले इस सौगात के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Eid, Navratri पर यात्रियों को Vande Bharat Train के रूप में Railways की बड़ी सौगात!

आरामदायक सफर की तैयारी कर लीजिए क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी और बिहार की राजधानी के बीच नई आधुनिक ट्रेन दौड़ चुकी है। आज 29 मार्च से 31 मार्च तक ईद और नवरात्रि को मद्देनजर रखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दी गई है। आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 7 बजे रवाना होकर, रात 8.10 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं इसकी वापसी पटना से सुबह 8.30 बजे होगी और ट्रेन रात 8 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई Vande Bharat Train 30 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी, ताकि ईद और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत जैसे मौके पर यात्रियों का सफर आनंदमय रहे। Indian Railway की ओर से यात्रियों को दिए गए इस सौगात में प्रमुख शहरों को जोड़ा गया है। इसमें गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी से पटना के बीच सफर को आसान बनाएगी नई वंदे भारत ट्रेन!

त्यौहारी सत्र में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार जाने वालों की तादाद सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा नजर आती है। यही वजह है कि इंडियन रेलवे जरुरतों को समझते हुए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे रहा है। रेलवे की ओर से ईद और नवरात्रि की शुरुआत को देखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच नई Vande Bharat Train, 28 से 30 मार्च तक अनारक्षित कोच वाली कई ट्रेन, आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देना प्राथमिकता को दर्शाता है। भारतीय रेलवे की कोशिश है कि रेल यात्रियों का सफर आरामदायक व आसान रहे, इसीलिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ये मुहिम दिल्ली से पटना के अलावा बिहार के अन्य कई इलाकों में जाने वाले लोगों के सफर को आसान बनाती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026