Noida International Airport जाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, इस रूट से एयरपोर्ट तक होगा बसों का संचालन, चेक करें महत्वपूर्ण डिटेल

Noida International Airport जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। नए बस रूट से एयरपोर्ट तक आसान सफर, जानें रूट।

Noida International Airport

फाइल फोटो

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है और 15 जून 2026 से कई रूटों पर फ्लाइटों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इसी बीच ग्रेटर नोए़डा प्राधिकरण बोर्ड ने Noida International Airport जाने वाले यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है।

मालूम हो कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से एयरपोर्ट की दूरी लगभग 40 से 45 किलोमीटर के आसपास की है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए परी चौक से बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि दिल्ली और आसपास के इलाकों से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

ग्रेटर नोएडा से Noida International Airport तक होगा बसों का संचालन

बता दें कि 15 जून से Noida International Airport से कई शहरों के लिए फ्लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। मालूम हो कि एयरपोर्ट शुरू होने से बड़ी संख्या में दिल्ली और आसपास के इलाकों से यात्रियों की आवाजाही होगी।

बताते चले कि दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो की आवाजाही है यानि जो यात्री कैब या अपनी गाड़ी से नहीं आना चाहते है तो मेट्रो पकड़कर पहले ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इसके बाद एयरपोर्ट से बस लेकर वह एयरपोर्ट पहुंच सकते है। अगर बस के रूट की बात करें तो चार मूर्ति चौक से सूरजपुर टी पॉइंट और परी चौक होते हुए जेवर में बने Noida International Airport तक होगा।

किन रूटों पर हो सकता है फ्लाइटों का संचालन

जानकारी के मुताबिक 15 जून 2026 से Noida International Airport से फ्लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक मुंबई, बेंगलुरू, लखनऊ, हैदराबाद, देहरादून, हुबली से फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर भी तक अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। बताते चले कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट का दवाब कम हो सकता है। साथ ही आवाजाही भी सुगम हो सकेगी। इसके अलावा यह कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

 

Exit mobile version