---Advertisement---

Noida International Airport के उद्घाटन की तारीख में बड़ा बदलाव, नई डेट को लेकर सुगबुगाहट तेज; जानें पूरी डिटेल

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित एयरपोर्ट और एशिया के सबसे बड़ हवाईअड्डे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 22, 2025 5:02 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित एयरपोर्ट और एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस महीने यानि 30 अक्टूबर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होना था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि इसमे बदलाव किया गया है। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर को नहीं होगा। हालांकि अभी नई तारीख को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Noida International Airport के उद्घाटन की तारीख में बड़ा बदलाव

सितंबर में गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजलपुर राममोहन नायडू द्वारा 30 अक्टूबर की तारीख की घोषणा के बाद जल्द उद्घाटन की अटकलें तेज हो गईं। हालाँकि, केंद्र सरकार, राज्य सरकार या नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा अभी तक उद्घाटन की कोई आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा कारण निर्माण में देरी हो सकती है। ल ही में हुई बारिश और अक्टूबर में त्योहारों की छुट्टियों के कारण निर्माण कार्य के अंतिम चरण में देरी हुई है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को होगा फायदा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यात्रियों को पहुंचाने के लिए बसों का भी इस्तेमाल होगा। इसके लिए 3 रुट बनाए जा रहे हैं। इसके लिए परी चौक का रुट तैयार किया जा रहा है। रबूपुरा से नोएडा सेक्टर-37 बॉटनिकल गार्डन और दनकौर वाले रुट को भी इससे जोड़ा जाएगा। ये रुट दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए वरदान साबित होंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सबसे ज्यादा फायदा लखनऊ, मुम्बई, हैदराबाद गोरखपुर, वारणसी, चंडीगढ़ जैसी जगहों पर जाने वाले लोगों को होगा। इन रुट से यात्रियों को सीधी फ्लाइट मिलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 9, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026