---Advertisement---

Noida News: नोएडा बस अड्डे पर यात्रियों की आएगी मौज, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, 24 घंटे जारी रहेगा परिचालन, जानें सबकुछ

Noida News: नोएडा और आसपास के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही नोएडा का बस अड्डा पूरी तरह आधुनिक रूप में नजर आएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 26, 2026 8:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा और आसपास के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही नोएडा का बस अड्डा पूरी तरह आधुनिक रूप में नजर आएगा, जहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। इस नए डेवलपमेंट से न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि लोगों का अनुभव भी पूरी तरह बदल जाएगा। जानकारी के मुताबिक बस अड्डे पर सफाई का काफी ध्यान रखा जाएगा।

इसके साथ ही यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बता दें कि बड़ी संख्या में लोगा नोएडा से मेरठ, रूड़की, हरिद्वार, देहरादून जैसे पर्यटन स्थलों का रूख करते है। इसके शुरू होने लाखों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही नोएडा बस डिपो को प्रीमियम बस अड्डा बनाने के लिए 8 जून को तकनीकी बिड खोली जाएगी। इसमे वीआईपी लाउंज, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं शामिल होगी।

नोएडा बस अड्डे पर मिलेंगी बस जैसी सुविधा

जानकारी के मुताबिक नोएडा बस अड्डे पर कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, जिसमेएयर कंडीशंड वेटिंग हॉल,  डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड (बस टाइमिंग की लाइव जानकारी), कोर्ट और कैफे, साफ-सुथरे वॉशरूम,  फ्री वाई-फाई सुविधा, एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा, आधुनिक टिकट काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम शामिल है। माना जा रहा है कि इन सुविधाओं के चलते यात्रियों को अब बस अड्डे पर भी एयरपोर्ट जैसा अनुभव मिलेगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए 24 घंटे बस की सुविधाएं मिलेंगी। यानि अब आपको दूसरे राज्यों के लिए जाने के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

24 घंटे होगा बसों संचालन – Noida News

इस बस अड्डे की सबसे खास बात यह है कि यहां 24×7 संचालन रहेगा। यानी यात्रियों को दिन हो या रात, किसी भी समय बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को काफी सुविधा मिलेगी।  ट्रैफिक और कनेक्टिविटी में सुधार नए बस अड्डे के बनने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। यह बस टर्मिनल शहर के प्रमुख इलाकों और एक्सप्रेसवे से बेहतर तरीके से जुड़ा होगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। बस अड्डे पर दुकानों, रेस्टोरेंट और अन्य सेवाओं के चलते कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026