---Advertisement---

Old Pension Scheme: केंद्रीय कर्मचार‍ियों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने लागू की पुरानी पेंशन, जानिए किसे मिलेगा इसका लाभ

Old Pension Scheme: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर आपके परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो उनके लिए ये बहुत बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के एक चुनिंदा समूह को पुरानी पेंशन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 4, 2023 8:47 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 4, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Old Pension Scheme: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर आपके परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो उनके लिए ये बहुत बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के एक चुनिंदा समूह को पुरानी पेंशन योजना चुनने का विकल्प दिया है।

पुरानी पेंशन योजना चुनने का विकल्प

इस बात की जानकारी बीते शुक्रवार को कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश के जरिए दी। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि 22 दिसंबर 2003 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के लिए केंद्रीय सेवाओं में शामिल होने वाले कर्मचारियों को एक बार पुरानी पेंशन योजना का विकल्प दिया जाएगा।

Also Read: Weather News: बढ़ती गर्मी से लोगों को मिली राहत, इन राज्यों में IMD ने जारी किया बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

31 अगस्त तक चुन सकते हैं विकल्प

इस शानदार मौके का फायदा उठाने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को 22 दिसंबर 2003 को अधिसूचित किया गया था। ऐसे में कर्मचारी केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियम 1972 (अब 2001) के तहत पुरानी पेंशन के लिए पात्र हैं। इसी के साथ कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया कि ये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) कर्मियों और ऐसे अन्य केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू होगा है जो 2004 में सेवाओं में शामिल हुए थे।

एक बार चुना गया विकल्प अंतिम होगा

सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि, कर्मचारी पुरानी पेंशन के व‍िकल्‍प का उपयोग करने के लिए पात्र हैं लेकिन यदि पात्र अंतिम तिथि यानी 31 अगस्त तक इस विकल्प का प्रयोग नहीं करते हैं तो उनको राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत कवर किया जाना जारी रहेगा। इस आदेश में कहा गया कि, एक बार चुना गया विकल्प अंतिम होगा।

Also Read: Gold Rate Today: IBJA पर सोने-चांदी की कीमतों में दिखा उछाल, जानें 10 ग्राम सोने में कितने बढ़े दाम

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026