---Advertisement---

Opening Today: ग्लोबल चिंताओं के बीच Stock Market की सपाट शुरुआत, लाल निशान के साथ खुले Sensex और Nifty

Stock Market Opening Today: वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान के साथ खुलें। सेंसेक्स 58123 के स्तर पर नजर आया और निफ्टी 17122 के स्तर पर नजर आया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 14, 2023 10:54 पूर्वाह्न

Stock Market Opening Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार की मगंलवार को सपाट शुरूआत हुई। अमेरिका समेत वैश्विक बाजारों की चिंताओं का असर घरेलू बाजार पर साफ तौर पर देखने मिला। इसी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ खुले। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 114.36 अंकों की गिरावट के साथ 58123 के स्तर पर नजर आया। वहीं, निफ्टी 20 अंक लुढ़ककर 17122 के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट में दिखा बिकवाली का माहौल

हालांकि, बाजार की शुरूआती सुस्ती के बाद मार्केट में बिकवाली का माहौल दिखा  और बेंचमार्क हरे निशान पर लौट आया। फिलहाल सेंसेक्स 225.92 अंकों की बढ़त के साथ 58463.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला निफ्टी 55.80 अंकों की बढ़त के साथ 17210.10 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Also Read: Indore Kavi Sammelan में इस रंग में नजर आए BJP के ये चर्चित नेता, देखने वाले भी रह गए हैरान

Sensex के 30 शेयरों का कैसा है हाल

सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वहीं, 21 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। दूसरी तरफ, निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है। वहीं, 30 शेयरों में लुढ़कने का दौर जारी है।

कैसा है Nifty के शेयरों का हाल

उधर, 50 शेयरों वाले निफ्टी पर मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स ही हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बाकी के सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026