---Advertisement---

Opening Today: मजबूत शुरुआत के साथ खुला Stock Market, Sensex 250 अंक उछला तो Nifty 17150 के ऊपर

Opening Today Stock market: आज बुधवार (22 मार्च) को देश में कई त्योहार मनाएं जाएंगे, इसलिए बाजार के लिए आज का दिन काफी अहम है। सेंसेक्स 250 अंकों की मजबूत शुरुआत के साथ खुला। वहीं, निफ्टी 17150 के स्तर को पार कर गया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2023 10:09 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 22, 2023 4:23 अपराह्न

Stock Market Opening Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Opening Today: बुधवार (22 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। बीएसई का सेंसेक्स 250 अंकों की उछाल के साथ खुला। वहीं, निफ्टी 17150 के स्तर के पार ट्रेंड कर रहा है। बाजार के अधिकतर शेयर हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इस तरह खुला बाजार

देश में त्योहारों की धूम के बीच बाजार अच्छी शुरुआत के साथ खुला। सेंसेक्स 344.1 अंकों की बढ़त के साथ 58418.78 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 99.75 अंकों की तेजी के साथ 17207.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

क्या है बाजार का हाल

घरेलू बाजार में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 7 शेयरे लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, निफ्टी के 50 में से 39 शेयर मजबूती के साथ ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 11 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

सेंसेक्स के इन शेयरों में उछाल

सेंसेक्स का एचसीएल टेक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, विप्रो, एसबीआई, सन फार्मा, भारतीय एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाइटन और एमएंडएम के शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी के मजबूत शेयर

एनएसई के निफ्टी पर मेटल के शेयरों में सबसे अधिक 1.09 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। आईटी शेयर 1 फीसदी मजबूत हुए है। ऑटो शेयरों में 0.83 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं,ऑयल एंड गैस के शेयरों में 0.5 फीसदी की बढ़त देखी गई है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026