---Advertisement---

Pahalgam Terror Attack: कटरा-श्रीनगर Vande Bharat Train संचालन से पहले सरकार को क्या संदेश देना चाहते थे आतंकी, जाने पर्यटन पर कितना पड़ेगा असर?

Pahalgam Terror Attack: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन संचालन से पहले पहलगाम में इतना बड़ा आतंकी हमला क्यों किया गया, क्या येे कोई सोची समझी साजिश थी?

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 23, 2025 12:47 अपराह्न

Pahalgam Terror Attack
Follow Us
---Advertisement---

Pahalgam Terror Attack: कल यानि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम से ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको सन्न कर दिया। मालूम हो कि Pahalgam Terror Attack में 28 लोगों को जान चली गई, जिसमे लगभग सभी पर्यटक थे, बता दें कि सब देश के अलग-अलग राज्यों से अपने परिवार के साथ कुछ सुकुन के पल बिताना चाहते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कुछ मिनटों में उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन संचालन से पहले ही ये हमला क्यों किया गया और आने वाले समय में पर्यटन पर इस हमले का कितना असर पड़ने वाला है, आईए इस लेख में हम इन सभी मुद्दों को समझने की कोशिश करेंगे।

Vande Bharat Train संचालन से पहले क्यों किया गया Pahalgam Terror Attack

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पिछले साल यानि 2024 में करीब 2.35 करोड़ पर्यटक जम्मू कश्मीर में घूमने के लिए आए थे, वहीं USBRL यानि ( Udhampur Srinagar Baramulla Rail Link) पूरा होने के बाद गत 19 अप्रैल को कटरा से श्रीनगर के बीच Vande Bharat Train का संचालन होना था, लेकिन खराब मौसम और आईएमडी के अलर्ट के बाद इसके उद्घाटन को रोक दिया गया था जो पीएम मोदी खुद करने वाले थे।

लेकिन फिर वहीं सवाल है कि आखिर इस हमले से आतंकी क्या संदेश देना चाहते थे और यह हमला ऐसे समय पर ही क्यों हुआ जब पर्यटन को और बढ़ावा मिलने वाला था? तो हम आपको बता दें कि इसका साफ मतलब यह है कि यह हमला केवल लोगों के मन में भय फैलाना है ताकि दुबारा कश्मीर में पर्यटन में कमी आए और फिर से बड़ी मात्रा में आतंकी गतिविधियां शुरू हो सकें।

पहलगाम आतंकी हमले से पर्यटन पर कितना पड़ेगा असर?

गौरतलब है कि 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद ये सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटकों को निशाना बनाया गया और करीब 28 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या Pahalgam Terror Attack के बाद जम्मू कश्मीर के पर्यटन पर कितना असर पड़ने वाला है।

वहीं कई एक्सपर्ट का मानना है कि हमले के बाद पर्यटन के क्षेत्र में कुछ महीनों के लिए कमी आने की उम्मीद है क्योंकि इस हमले में सीधा पर्यटकों को टारगेट बनाया गया है, जिसका असर आने वाले समय में देखने को मिल सकता है। हालांकि केंद्र सरकार इस हमले को लेकर सख्त है और गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। हालांकि अब देखना होगा कि क्या कटरा-श्रीनगर के बीच Vande Bharat Train संचालन किया जाता है या फिर अभी लोगों को और इंतजार करना हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026