---Advertisement---

Passport News: माइनर का बनवाना है पासपोर्ट तो जानिए क्या है ऑनलाइन तरीका, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Passport News: नाबालिग के लिए पासपोर्ट का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कैसे करें। इस खबर में जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 4, 2024 3:26 अपराह्न

Passport News
Follow Us
---Advertisement---

Passport News: भारत में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा प्रमाणपत्र पासपोर्ट ही है। ये तो आप जानते ही होंगे कि किसी दूसरे देश जाने के लिए पासपोर्ट काफी जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं और आपके साथ कोई नाबालिग भी है तो उसका भी पासपोर्ट होना जरूरी है। ऐसे में आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन तरीके से नाबालिग का पासपोर्ट बनवा सकते हैं। नीचे जानिए क्या है स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस।

नाबालिग के पासपोर्ट आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

किसी भी नाबालिग के पासपोर्ट आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसमें बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड या फिर माता-पिता के एड्रेस का प्रमाणपत्र, माता-पिता दोनों का पासपोर्ट अगर हो तो और माता-पिता दोनों की राष्ट्रीयत का प्रमाणपत्र अगर बच्चा देश से बाहर पैदा हुआ है।

नाबालिग के पासपोर्ट आवेदन के लिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा वेबसाइट https://portal2.passportindia.gov.in / पर नाबालिग का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  • इसके बाद एक लॉगइन आईडी औऱ पासवर्ड बनाएं।
  • इसके बाद नाबालिग के पासपोर्ट के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भुगतान करें। नाबालिग के पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये लगेगा। पेमेंट के लिए कई ऑप्शन मिलते हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, एसबीआई बैंक चालान, एसबीआई वॉलेट भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा तत्काल भुगतान के लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र पर नगद भुगतान जरूरी होता है।
  • आपको एक अपाइंटमेंट शेड्यूल करना होगा। उस दौरान आपके पास सभी प्रमाणपत्र और ऑनलाइन रसीद होनी चाहिए।
  • अपाइंटमेंट शेड्यूल वाले दिन आपको नाबालिग के साथ पासपोर्ट केंद्र जाना होगा। इसके बाद एक अधिकारी सभी दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद आगे का प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा।
  • पासपोर्ट का आवेदन करते समय आपको एक नंबर मिलेगा। उस नंबर की सहायता से आप पासपोर्ट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
  • इसके बाद 10 से 15 दिनों के अंदर पासपोर्ट तैयार होकर दिए गए एड्रेस पर आ जाएगा।

आपको बता दें कि एक नाबालिग का पासपोर्ट 5 साल के लिए या फिर 18 साल तक वैध रहता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026