---Advertisement---

बिहार को मिली बड़ी सौगात! 120 किलोमीटर लंबे Patna Arrah Sasaram Expressway बनते ही रियलिटी सेक्टर में होगी वृद्धि; इन जिलों को होगा फायदा

Patna Arrah Sasaram Expressway बनने के बाद पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 31, 2025 6:08 अपराह्न

Patna Arrah Sasaram Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Patna Arrah Sasaram Expressway: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगातार राज्य में विकास कार्यों को पूरा की जा रहा है, इसी बीच पीएम मोदी 29 और 30 मई को बिहार के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कई परियजनाओं की शिल्यानास किया था, जिसमे से एक था Patna Arrah Sasaram Expressway, दरअसल 120 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के बनने से कई जिलों तो फायदा होगा ही साथ ही लखनऊ, रांची भी जाना और आसान हो जाएगा, जिससे व्यापार क्षेत्र में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है इस एक्सप्रेसवे से जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Patna Arrah Sasaram Expressway बनते ही इन जगहों को होगा जबरदस्त फायदा

गौरतलब है कि 120 किलोमीटर इस Patna Arrah Sasaram Expressway से कई जिलों और गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इसके पूरा होने पर, पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे लखनऊ, पटना, रांची और वाराणसी के बीच संपर्क में सुधार होगा। यह परियोजना सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो बिहार में रोजगार पैदा करते हुए बुनियादी ढांचे को बढ़ाती है और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देती है।

यह परियोजना 48 लाख मानव दिवस रोजगार भी पैदा करेगी और पटना और उसके आसपास के विकासशील क्षेत्रों में विकास, समृद्धि और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगी। वहीं परियोजना का संरेखण NH-19, NH-319, NH-922, NH-131G और NH-120 सहित प्रमुख परिवहन गलियारों के साथ एकीकृत है, जो औरंगाबाद, कैमूर और पटना को निर्बाध संपर्क प्रदान करता है।

पटना सासाराम एक्सप्रेसवे बनतेे ही रियलिटी सेक्टर में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

बता देें कि Patna Arrah Sasaram Expressway के बनने से कनेक्टिविटी तो बढ़ेगी ही, साथ ही रियलिटी सेक्टर में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।

  • जमीन की कीमतों में वृद्धि – एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद पटना, आरा और सासाराम में जमीन की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है।
  • आर्थिक विकास- क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी से राज्य की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि अधिक रोजगार के अवसरों के कारण अधिक लोग शहर में रहने के लिए आ सकते हैं। बुनियादी
  • ढांचे का विकास- सामाजिक बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग से विकास को बढ़ावा मिलेगा। अधिक निवेश: निर्बाध कनेक्टिविटी बड़े डेवलपर्स को क्षेत्र में निवेश करने, कारखानों और विनिर्माण इकाइयों को विकसित करने के लिए आकर्षित करेगी।

यानि यह साफ है कि एक्सप्रेसवे के बनते ही रोजगार, रियलिटी सेक्टर, कनेक्टिविटी, में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026