---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: नए साल के पहले हफ्ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आया नया अपडेट, यहां जानें आज भाव

Petrol and Diesel Prices [02-01-2023]: साल 2023 के पहले सोमवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के नए नाम जारी कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए रेट के मुताबिक 2 जनवरी 2023 यानी सोमवार को ईंधन की कीमत से जस की तस बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 2, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Prices [02-01-2023]: साल 2023 के पहले सोमवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के नए नाम जारी कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए रेट के मुताबिक 2 जनवरी 2023 यानी सोमवार को ईंधन की कीमत से जस की तस बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच ऑल मार्केट कंपनियों ने आज पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

ऑयल मार्केट कंपनियों के द्वारा जारी किया गया अपडेट

ऑयल मार्केट कंपनियों के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 89.62 रूपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है।

Also Read: Zomato CEO दीपिंदर गोयल ने न्यू ईयर ईव पर खुद ही खाना किया डिलीवर, ट्वीट कर बताई वजह

इस तरह प्राप्त करें अपडेट

तिरुवनंतपुरम में एक लीटर पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा किए गए अपडेट को आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के कस्टमर आर एस पी के साथ शहर को लिखकर 92249 92249 भेजना होगा। इसके साथ आप बीपीसीएल उपभोक्ता आरएसपी लिखकर 92231 12222 पर भेज कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: Punjab: नए साल के अवसर पर गुरुद्वारा पहुंचे CM मान, परिवार सहित लगाई ये अरदास

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026