---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच कम हुए पेट्रोल और डीजल के दाम? चेक करें रेट

Petrol and Diesel Price: भारत की तेल कंपनियों ने शुक्रवार (24 मार्च) के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया है। जानिए क्या है आपके शहर में नया दाम।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 24, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: 24 मार्च (शुक्रवार) के लिए देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Price) के नए दाम अपडेट कर दिए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों के ताजा रेट के मुताबिक, देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। यहां पर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर है और ड़ीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.48 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

जानिए Petrol and Diesel Price

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

इतने दिनों से नहीं बदलें Petrol and Diesel Price

गौरतलब है कि देश में 300 से ज्यादा दिन बीत गए हैं, मगर पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। इनके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक-समान बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां कुछ दिनों पहले तक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई थी। वहीं, अब 76 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया है। वहीं, WTI कच्चा तेल 0.78 फीसदी गिरकर 70.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

आपके शहर में Petrol and Diesel Price

हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। घर बैठे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जानने के लिए आपको बस एक एसएमएस करना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी। वहीं, आप अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके  बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी। डीलर कोड आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

Also Read: Amazon Sale: इन गर्मियों में जी भर कर पिएं जूस, मात्र 225 रुपए की EMI पर घर लाएं Philips का Juicer Mixer Grinder

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehbaz Sharif

मई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 26, 2026

US-Iran-War

मई 26, 2026

Twisha Sharma

मई 26, 2026

CNG Price Hike

मई 26, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026