---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आया बड़ा उछाल, क्या पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ा असर

Petrol and Diesel Price: 15 जनवरी को काफी समय बाद कच्चे तेल की कीमतों में एक बड़ा उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के ताजा दामों को जारी किया है। आज ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 15, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: 15 जनवरी को काफी समय बाद कच्चे तेल की कीमतों में एक बड़ा उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के ताजा दामों को जारी किया है। आज सुबह की अपडेट के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है आज यानी 15 जनवरी 2023 को राज्य सस्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

सुबह 6 बजे जारी होती है कीमतें

सरकारी तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के रेट जारी करती हैं। हर रोज 6 बजे से पेट्रोल डीजल के नए दाम लागू हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप पेट्रोल-डीजल की कीमतों को एसएमएस के जरिए जानना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल के ग्राहक आरएसपी कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस भेजना होगा। इसी के साथ अगर आप एचपीसीएल के उपभोक्ताओं है तो आपको एचपी प्राइस डीलर कोड लिखकर 92222 01122 पर भेजना होगा। इसके साथ अगर आप बीपीसीएल के ग्राहक हैं तो आपको और आरएसपी कोड लिखकर 92231 12222 पर एसएमएस करना होगा।

Also Read: EPFO Update: कर्मचारी इस तरह से उठा सकते हैं EDLI स्कीम का फायदा, ईपीएफओ ने बताया आसान है कैलकुलेशन

शहरों में पेट्रोल- डीजल के ताजा दाम

  • गुरुग्राम में आज पेट्रोल 96.93 रुपये और डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है।
  • पटना में आज पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बेचा जा रहा है।
  • उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है।
  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये है।

Also Read: Delhi: मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर CBI की छापेमारी, डिप्टी CM बोले- ‘स्वागत है’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026