---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: कहां बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, जानें किस शहर में हुआ तेल की कीमतों में बदलाव?

Petrol and Diesel Price: देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं। जानिए क्या है आपके शहर की कीमतें।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 7, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के बेस पर ही भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत निर्धारित होती है। ऐसे में देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। नीचे आर्टिकल में देखिए क्या है नए रेट्स।

जानिए प्रमुख शहरों के दाम

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

 

जानिए कहां हैं सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल

आपको बता दें कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। वहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 79.74 रुपये है। वहीं, सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बेचा जा रहा है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.48 रुपये है तो एक लीटर डीजल की कीमत 98.24 रुपये है।

क्रूड ऑयल की कीमत में उतार-चढ़ाव

उधर, इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत लगातार ऊपर की ओर जा रही थी। मगर इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली है। कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 84.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। वहीं, WTI क्रूड ऑयल की कीमत 80.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।

कितने समय से नहीं बदले रेट

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार पिछले साल 22 मई 2022 को बदलाव हुआ था। इस तरह से 320 दिन से अधिक हो गए हैं, मगर कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। आपको बता दें कि तेल कंपनियां रोजाना सुबर 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। इसके साथ ही इनकी नई कीमत पूरे देश में लागू हो जाती है।

SMS से देखें पेट्रोल और डीजल के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल और डीजल के दाम चेक करना चाहते हैं तो आपको एक SMS करना होगा। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें। अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026