---Advertisement---

Petrol and Diesel Prices: क्या नए साल में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में ताजा भाव

Petrol and Diesel Prices [01-01-2022]: अंतराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल की कीमतों में उताड़ चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इसी बीच भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दाम स्थिर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 1, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Prices [01-01-2022]: अंतराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल की कीमतों में उताड़ चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इसी बीच भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दाम स्थिर बने हुए हैं। बता दें कि, आज, नए साल में जारी किए गए रेट के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी महानगरों से लेकर विभिन्न राज्यों तक में वाहन ईंधन की कीमतें जस की तस हैं।

महानगरों में तेल के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां द्वारा किए गए सुबह 6 बजे के अपडेट के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रूपए और डीजल की कीमत 97.28 रूपए है। इसके साथ चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है। आज दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 89.62 रूपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

Also Read: Employee: छुट्टी वाले दिन कर्मचारी को किया परेशान तो देना पड़ेगा 100000 रुपये का जुर्माना, जानिए डिटेल

हर दिन सुबह 6 बजे रेट होते है जारी

जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 108.62 रुपये और डीजल 93.85 रुपये प्रति लीटर है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.74 रुपये और डीजल 94.51 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 89.76 रुपये में मिल रहा है। गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 प्रति लीटर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। हर रोज की तरह आज भी सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम को अपडेट किया गया है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद तय किए जाते है।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ Marcus Stoinis ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026