---Advertisement---

Petrol Diesel Price: गजियाबाद, जयपुर समेत इन शहरों में बदलें पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें आज के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम के अनुसार पेट्रोल-डीजल के रेट तय किए जाते हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर क्रूड ऑयल की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला है। ऐसे में यह देखना होगा कि, इस उछाल का प्रभाव ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 20, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम के अनुसार पेट्रोल-डीजल के रेट तय किए जाते हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर क्रूड ऑयल की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला है। ऐसे में यह देखना होगा कि, इस उछाल का प्रभाव भारत में पेट्रोल डीजल पर क्या पड़ता है। बता दें कि, 20 मई की सुबह को कच्चे तेल की कीमत 76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है लेकिन भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है।

इन शहरों में बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

हालांकि आज कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिले हैं। चेन्नई में आज पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 9 रुपए महंगा होकर 102.74 रुपए और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। इसी के साथ गाजियाबाद में पेट्रोल 21 पैसे महंगा होकर 96.44 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपए हो गया है।

Also Read: World’s Top 10 Billionaires से बाहर हुए Mukesh Ambani, ये है दुनिया के सबसे अमीरों की नई सूची

वहीं नोएडा में भी पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में अब नोएडा में 1 लीटर पेट्रोल 96.59 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं डीजल में 10 पैसे की गिरावट के साथ 89.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पेट्रोल का दाम 8 पैसे महंगा होकर 108.16 रुपए तक पहुंच गया है वहीं डीजल में 7 पैसे की गिरावट के साथ 93.43 रुपए प्रति लीटर दिख रहा है।

इस तरह घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

ऐसे में अगर आप घर बैठे पेट्रोल डीजल के दाम अपने मोबाइल फोन पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक आसाम काम करना होगा। इसके लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

Also Read: Back Acne: पीठ पर निकल आए हैं दाने? तो इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राय, जल्द मिलेगी राहत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026