---Advertisement---

Petrol Diesel Price: धड़ाम से गिरी कच्चे तेल की कीमतें, जानें आपके शहर में कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट देखी गई है। बता दें कि, वर्तमान समय में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे पहुंच चुकी है। हालांकि इस ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 16, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट देखी गई है। बता दें कि, वर्तमान समय में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे पहुंच चुकी है। हालांकि इस गिरावट का असर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर नहीं देखा जा रहा है। 16 जून को दिल्ली से लेकर चेन्नई तक के महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। वहीं कुछ शहरों में हल्का फुल्का बदलाव देखने को मिला है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों की बात की जाए तो यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ कोलकाता में भी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर चल रही है। वहीं मुंबई में आज 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बन रहा है। इसी के साथ चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।

इसी के साथ अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल डीजल की बात की जाए तो यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। वहीं डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। गाजियाबाद में 1 लीटर पेट्रोल 96.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल 38 पैसे घटकर 107.74 रुपए और डीजल 35 पैसे सस्ता होकर 94.51 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: कोर्ट की Facebook को चेतावनी, कहा- ‘पूरे भारत में बंद कर देंगे आपकी सेवाएं’, जानें क्या है मामला ?

इस तरह देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई खेलते जारी की जाती है। ऐसे में अगर आप हर रोज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Also Read: Cyclone Biparjoy: दस्तक से पहले ही ‘बिपरजॉय’ ने मचाया उत्पात, तटीय इलाकों में पेड़ से लेकर बिजली के पोल उखड़े

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026