---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में दिखा उछाल, जानिए रविवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों का हाल

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है बताने की मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है वहीं डब्लू टी आई क्रूड ऑयल की कीमत 73.86 डॉलर प्रति बैरल है। इसी कड़ी में आपको बता दें ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 9, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है बताने की मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है वहीं डब्लू टी आई क्रूड ऑयल की कीमत 73.86 डॉलर प्रति बैरल है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी की जाती हैं।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स

सरकारी कंपनी द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट अपडेट के अनुसार मौजूदा समय में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इसी के साथ अगर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.58 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं डीजल के दाम 89.75 रुपए है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.47 प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही प्रयागराज में पेट्रोल के दाम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपए और डीजल 89.86 रुपए के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: Haryana News: ‘बेटियों की छातियां मापेंगी हरियाणा सरकार!’ फैसले पर आग बबूला हुई कांग्रेस ने दी ये चेतावनी

इस तरह पेट्रोल डीजल के नए रेट करें चेक

सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती है ऐसे में अगर आप भी घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरिए आसानी से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को इसके लिए RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा या इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर भी आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Also Read: Manish Sisodia की जब्त संपत्ति पर बोले CM केजरीवाल, झूठ फैला रही BJP, एजेंसियां बना रहीं दबाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026