---Advertisement---

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए किन शहरों में बदले फ्यूल के रेट्स

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.79 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं डब्लूटीआई क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। ऐसे में अगर भारत की बात की जाए तो, इस बार आम ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 12, 2023 6:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.79 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं डब्लूटीआई क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। ऐसे में अगर भारत की बात की जाए तो, इस बार आम जनता को एक बड़ा झटका लगा है। सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है।

शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखे गए हैं। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं अगर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की बात की जाए तो यहां पेट्रोल के प्राइस 102.73 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर है। इसी के साथ कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: Traffic Rules: ओवरटेक करते हुए इन बातों का रखें ध्यान वरना पल में जा सकती है जान,आंकड़े खौफ में ला देंगे

इसी के साथ आज पंजाब में पेट्रोल की कीमत काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। पंजाब सरकार ने वैट में इजाफा कर शहर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बता दे कि, मौजूदा समय में पंजाब में 1 लीटर पेट्रोल 92 पैसे बढ़कर 98.95 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88 से बढ़कर 89.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं राजस्थान के जयपुर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 13 पैसे महंगी होकर 108.67 रुपए और डीजल 88 पैसे बढ़कर 93.89 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल की कीमतों में 24 पैसे का इजाफा देखा गया है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 107.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे बढ़कर 94.26 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

Also Read: स्ट्रीट फूड खाने में पत्नी से हारे जापानी राजदूत ने की वीडियो शेयर, PM Modi ने रिट्वीट कर दिया मजेदार रिएक्शन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026