---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price: सरकारी कंपनी द्वारा हर रोज पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट रेट अपडेट किये जाते है। ऐसे में आज यानी 7 जून को भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 7, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: सरकारी कंपनी द्वारा हर रोज पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट रेट अपडेट किये जाते है। ऐसे में आज यानी 7 जून को भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। वही डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 71.64 डॉलर प्रति बैरलके हिसाब से बिक रहा है। ऐसे में भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी फेरबदल देखने को नहीं मिला है।

शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

बुधवार के दिन अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर चल रही है। वहीं डीजल के दाम 89.62 रुपए लीटर हो गए हैं। वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

Also Read: Rajasthan News: Sachin Pilot चुनावों से पहले देंगे कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 जून को छोड़ सकते हैं पार्टी

नोएडा में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं अगर गुरुग्राम की बात की जाए तो गुरुग्राम में पेट्रोल छह पैसे सस्ता होकर 97.42 पर और डीजल पांच पैसे सस्ता होकर 89.91 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 21 पैसे महंगी हो गई है ऐसे में गाजियाबाद में 1 लीटर पेट्रोल 96.44 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 89.62 रुपए के हिसाब से मिल रहा है।

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

Also Read: India Internet Economy: भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा उछाल, 2030 तक छू सकती है 1 लाख करोड़ डॉलर का मुकाम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026