---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सोमवार को इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां चेक करें फ्यूल के लेटस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार यानी 22 मई को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखी गई मौजूदा समय में क्लोज ऑल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल चल रही है। वही डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 71.55 डॉलर प्रति बैरल पर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 22, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार यानी 22 मई को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखी गई मौजूदा समय में क्लोज ऑल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल चल रही है। वही डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 71.55 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। ऐसे में भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। भारत में पेट्रोल डीजल के दाम जस से टस बने हुए हैं।

शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

सोमवार के दिन अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर चल रही है। वहीं डीजल के दाम 89.62 रुपए लीटर हो गए हैं। वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

नोएडा में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं अगर गुरुग्राम की बात की जाए तो गुरुग्राम में पेट्रोल छह पैसे सस्ता होकर 97.42 पर और डीजल पांच पैसे सस्ता होकर 89.91 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 21 पैसे महंगी हो गई है ऐसे में गाजियाबाद में 1 लीटर पेट्रोल 96.44 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 89.62 रुपए के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: Wrestlers Protest: महापंचायत से पहले महिला पहलवान की चेतावनी, कहा-‘आंदोलन होता है तो देश को नुकसान होगा’

स्मार्टफोन पर देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

इसी के साथ अगर आप हर रोज अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज सुबह उठकर पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें जानने के लिए आप बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। वहीं इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS कर दें।

ये भी पढ़ें: G20 Meeting: कश्मीर में होने वाली जी-20 की बैठकों पर आतंकी हमले की तैयारी! पाकिस्तान ने दिए आदेश, सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026