---Advertisement---

Petrol Diesel Price: लखनऊ समेत इन शहरों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में फ्यूल की लेटेस्ट कीमतें

Petrol Diesel Price:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.4 5 फ़ीसदी गिरकर 70.97 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अगर भारत में पेट्रोल डीजल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 10, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.4 5 फ़ीसदी गिरकर 70.97 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अगर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में ज्यादा फेरबदल देखने को नहीं मिली है। हालांकि कुछ शहरों में थोड़े बदलाव देखे गए हैं।

शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखे हैं। मौजूदा समय में दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर कारोबार करता हुआ दिख रहा है। इसी के साथ वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता की बात की जाए तो कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं चेन्नई में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.73 दो पैक प्रति लीटर और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: Maharashtra Politics: शिंदे-फडणवीस सरकार में शुरू हुई खटपट, सांसद श्रीकांत शिंदे के इस्तीफे की धमकी ने मचाई खलबली

वहीं दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा की बात की जाए तो यहां पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यहां पेट्रोल आज पैसे घटकर 96.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.86 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमतों में एक पैसे की गिरावट देखी गई है। यहां पेट्रोल 96.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। गाजियाबाद में भी पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। यहां पेट्रोल 35 पैसे घटकर 96.23 रुपए और डीजल 89.42 रुपए प्रति लीटर है।

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

Also Read: Back Acne: पीठ पर निकल आए हैं दाने? तो इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राय, जल्द मिलेगी राहत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026